6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलपाकिस्तानी कोच ने कोहली को बताया दिल के करीब, बाबर के लिए...

पाकिस्तानी कोच ने कोहली को बताया दिल के करीब, बाबर के लिए दिया ये बयान

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ने विराट कोहली-बाबर आजम की बहस पर अपने विचार रखे। मुश्ताक ने भारतीय स्टार विराट कोहली से पहले बाबर आजम को चुनने का फैसला किया। हालांकि, मुश्ताक ने कोहली के लिए एक स्पेशल मैसेज दिया और कहा कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनके दिल के करीब हैं। कोहली-बाबर की बहस काफी समय से चर्चा का विषय रही है। दोनों बल्लेबाज मौजूदा समय के दमदार खिलाड़ी हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा क्रिकेट से बात करते हुए सकलैन मुश्ताक से दोनों खिलाड़ियों के बारे में उनकी राय पूछी गई और दोनों में से एक को चुनने के लिए कहा गया। पाकिस्तान के कोच ने कहा, “वह निश्चित रूप से आजम के लिए जाएंगे, लेकिन कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनके दिल के करीब हैं।” हाल ही में जब श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा और मेरे बेटे के पसंदीदा विराट कोहली हैं।

जयसूर्या ने कहा था, “मुझे विराट कोहली पसंद हैं। वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं और मेरे बेटे के भी पसंदीदा खिलाड़ी हैं।” प्रशंसकों के बीच बहस के बावजूद बाबर आजम और विराट कोहली के मन में हमेशा एक दूसरे के लिए अपार सम्मान रहा है। पाकिस्तान के कप्तान आजम ने भारतीय स्टार को अपना सपोर्ट दिया, जब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब दौर से गुजर रहे थे। विराट ने भी बाबर की तारीफ की थी।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...