11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यसोसाइटी के गार्ड पर बरसाए चांटे, नोएडा में एक और थप्‍पड़बाज महिला...

सोसाइटी के गार्ड पर बरसाए चांटे, नोएडा में एक और थप्‍पड़बाज महिला का वीडियो वायरल

Published on

नोएडा

राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले महीने गालीबाज महिला का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और नया मामला सामने आया है। नोएडा की क्लियो काउंटी सोसायटी में एक महिला सोसायटी के गार्ड पर थप्पड़ की बरसात करते नजर आ रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो गया है।

नोएडा में गालीबाज महिला के वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब नोएडा की ही एक सोसायटी में थप्पड़बाज महिला का वीडियो सामने आया है। फेज-3 कोतवाली के क्लियो काउंटी सोसायटी के एंट्री गेट का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि गेट खोलने में देरी पर महिला ने आपा खो दिया और गार्ड को मारना शुरू कर दिया।

महिला की इस हरकत पर वहां मौजूद अन्य गार्ड्स ने मोबाइस से रेकॉर्डिंग शुरू कर दिया। हालांकि थप्पड़ बरसाने की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सुतापा दास के तौर पर हुई है, जो पेशे से प्रफेसर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा की ही एक अन्य सोसायटी में पिछले महीने एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। नशे में चूर महिला ने सेक्टर 126 की हाईराइज जेपी विशटाउन सोसायटी में गार्ड को भद्दी गालियां देने के साथ ही हाथापाई भी की थी। महिला की शिनाख्त साकेत कोर्ट में वकालत करने वाली भव्या रॉय के तौर पर हुई। गेट पर खड़े गार्ड्स ने गाड़ी की एंट्री करने में अधिक समय लगाया तो वह आपा खो बैठी थी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...