22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा! अब टीम इंडिया...

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा! अब टीम इंडिया के पास क्या है ऑप्शन?

Published on

नई दिल्ली,

इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए इसी हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर सामने आ रही है.अच्छी खबर ये है कि चोटिल जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वह इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जा सकते हैं. मगर वहीं, टीम के लिए एक बुरी खबर यह भी सामने आ रही है कि चोटिल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.

जडेजा वर्ल्ड कप से बाहर
यह जानकारी इन्साइडस्पोर्ट की रिपोर्ट में दी गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जडेजा को दाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसका अब सफल ऑपरेशन हुआ है. इस सर्जरी के चलते ही जडेजा के टी20 वर्ल्ड कप तक फिट होने की संभावना ना के बराबर है. ऐसे में वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

जडेजा ने खुद सर्जरी की जानकारी दी
बता दें कि जडेजा ने भी कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं. साथ ही सर्जरी की जानकारी भी दी है. जडेजा ने कहा कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी की कोशिश करेंगे.

जडेजा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘सर्जरी सफल रही. बहुत से लोग ने सपोर्ट किया जिसके लिए धन्यवाद देता हूं. इसमें बीसीसीआई, मेरे टीममेट, सपोर्ट स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और फैन्स शामिल है. मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जितनी जल्दी हो सके क्रिकेट फील्ड में वापस आने की कोशिश करूंगा. शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.’

हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह ‘एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (SAL) का मामला है या नहीं. अगर ऐसा होता है तो रवींद्र जडेजा को फिट होने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है.

इस साल लगातार चोटों से जूझ रहे जडेजा
जडेजा के घुटने में काफी लंबे समय से समस्या रही है. एशिया कप से पहले आईपीएल 2022 के दौरान भी रवींद्र जडेजा को चोट लग गई थी जिसके चलते उन्हें कुछ मैचों से बाहर होना पड़ा था. जडेजा ने इसके बाद इंग्लैंड दौरे के जरिए मैदान पर कमबैक किया था. उसके बाद से वह लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे थे. अब उनका टीम से बाहर रहना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है.

इन तीन प्लेयर्स में से होसकता है ऑप्शन

अक्षर पटेल: जडेजा की जगह स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ही पहली पसंद माने जा रहे हैं. अक्षर ने इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप भी खेला था.

वॉशिंगटन सुंदर: यह स्टार स्पिन ऑलराउंडर भी चोटों की वजह से काफी समय तक टीम से बाहर रहा है. उन्हें एशिया कप से ठीक पहले जिम्बाब्वे दौरे के लिए जाना था, लेकिन इंग्लैंड में रॉयल लंदन वनडे कप खेलते समय लगी चोट के कारण एक बार फिर सीरीज से बाहर होना पड़ा. अब उन्हें फिर मौका मिल सकता है.

शाहबाज अहमद: हालांकि इनकी संभावना थोड़ी कम ही है, क्योंकि उन्हें अभी इंटरनेशनल मैचों का अनुभव नहीं है. ऑलराउंडर शाहबाज को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था. हालांकि शाहबाज ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...