11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यबैंकॉक भागने की फिराक में थीं अभिषेक बनर्जी की साली? ED ने...

बैंकॉक भागने की फिराक में थीं अभिषेक बनर्जी की साली? ED ने कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका

Published on

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता हवाई अड्डे पर रोक लिया। वह बैंकॉक जाने वाली थीं लेकिन उससे पहले ही उन्होंने एयरपोर्ट पर रोक कर ईडी ने नोटिस थमा दिया। अधिकारियों ने बताया कि मेनका गंभीर को धन शोधन के एक मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन भी जारी किया गया था। मेनका गंभीरस शनिवार को रात करीब 9 बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाले विमान में सवार होने के लिए हवाईअड्डे पर पहुंची थीं।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि मेनका गंभीर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर आव्रजन मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर को आव्रजन प्राधिकारियों ने विमान में सवार होने से रोक दिया और इसके बाद ईडी अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद वे हवाईअड्डे पर पहुंचे, उनसे बात की तथा उन्हें यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

12 बजे पेश होने का नोटिस
सूत्रों के अनुसार, इसके बाद ईडी अधिकारियों ने धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित उसके कार्यालय में सोमवार (12 सितंबर) को सुबह 11 बजे उन्हें पेश होने के लिए समन सौंपा। धन शोधन का यह मामला पश्चिम बंगाल में कथित कोयला चोरी के मामले से जुड़ा है।

पहले सीबीआई कर चुकी है पूछताछ
ऐसी जानकारी है कि वह शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हवाई अड्डे से कोलकाता में अपने घर के लिए रवाना हो गईं। ईडी ने अभी तक इस मामले में गंभीर से पूछताछ नहीं की है। सीबीआई ने पहले इस मामले में उनसे पूछताछ की थी।

कोलकाता में ही पूछताछ का है निर्देश
कलकत्ता हाई कोर्ट ने अगस्त में ईडी को दिल्ली के बजाय कोलकाता में अपने क्षेत्रीय कार्यालय में गंभीर से पूछताछ करने का निर्देश दिया था। साथ ही उसने मामले पर सुनवाई की अगली तारीख तक गंभीर के खिलाफ कोई बलपूर्वक कार्रवाई न करने का भी निर्देश दिया था।

गंभीर ने ईडी के समन को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि उन्हें कथित कोयला घोटाला मामले के संबंध में पांच सितंबर को दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया और उन्होंने अदालत से एजेंसी को कोलकाता में पूछताछ करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।ईडी ने पहले इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा उनकी पत्नी रुजिरा से पूछताछ की थी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...