11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यCM नीतीश के मंत्री ने JDU विधायक को भेजा 5 करोड़ की...

CM नीतीश के मंत्री ने JDU विधायक को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Published on

पटना:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री ने जेडीयू विधायक को 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। जेडीयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने जेडीयू विधायक बीमा भारती को मानहानि का नोटिस भेजा है। गौरतलब है बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बनी महागठबंधन सरकार पर रुपौली से जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने हमला बोला था। बीमा भारती ने आरोप लगाया था कि मंत्रिमंडल विस्तार में आपराधिक छवि और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले को मंत्री बनाया गया है।

लेसी सिंह के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा
इस दौरान बीमा भारती मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गईं थीं। उन्होंने लेसी सिंह पर हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया था। बीमा भारती ने सीएम नीतीश कुमार से लेसी सिंह को अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी, लेकिन नीतीश कुमार ने उनके मांगों को खारीज कर दिया था। बीमा भारती की ओर से मंत्री लेसी सिंह पर लगाए गए आरोप पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि इस प्रकार का बयान नहीं देना चाहिए। सभी लोग मंत्री नहीं बन सकते। हमने बीमा भारती को मिलने बुलाया, लेकिन वह मिलने नहीं आई। उन्होंने कहा कि लेसी सिंह पर लगे आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कहीं और जाने का मन है, तो वह जा सकती हैं। पहले बीमा भारती को अच्छे से समझाया जाएगा। अगर नहीं मानेंगी तो पार्टी कार्रवाई करेगी।

जो भी आरोप लगाए थे, वो सही है
नोटिस के बारे में जानकारी देते हुए जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह के बारे में हम जो कहे थे, वो गलत नहीं कहे थे। मीडिया में बयान देने के बाद हमारी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद हम हॉस्पिटल में एडमिट थे। अभी भी तबीयत ठीक नहीं है। हॉस्पिटल से घर पहुंची तो पता चला की मंत्री लेसी सिंह ने मेरे खिलाफ पांच करोड़ का नोटिस भेजा है। बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह पर हम जो आरोप लगाए थे, वो गलत नहीं है, आरोप बिल्कुल सही है। उनके खिलाफ साक्ष्य भी है और कोर्ट में केस भी किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद वो मंत्री पद पर बनी हुईं हैं। बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। बीमा भारती ने बताया कि मंत्री लेसी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह की हत्या का आरोप है। केस में लेसी सिंह का नाम है। उन्होंने लेसी सिंह पर जातिवाद करने का भी आरोप लगाया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...