11.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में बाढ़ के बाद अब डेंगू का कहर, अस्पतालों में मरीजों...

पाकिस्तान में बाढ़ के बाद अब डेंगू का कहर, अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं, दवाइयां भी खत्म

Published on

कराची

पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के बाद अब डेंगू के मरीजों की तादाद में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मरीजों की तादाद इतनी ज्यादा है कि आम लोगों में दहशत फैला हुआ है। देश का शायद ही कोई सरकारी अस्पताल ऐसा है, जहां मरीजों के लिए बेड उपलब्ध है। अस्पतालों में बुखार की दवाएं खत्म हो गई हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में डेंगू ने खतरनाक मोड़ लेना शुरू कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि बाढ़ वाले इलाकों से पानी के निकलने में 3 से छह महीनों का वक्त लग सकता है।

खैबर पख्तूनख्वा में 2000 से अधिक डेंगू के केस
रिपोर्ट में कहा गया है कि कराची ने पिछले 24 घंटों में डेंगू वायरस से एक और मौत की सूचना दी, खैबर पख्तूनख्वा में 2,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए। कराची के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित वार्ड फुल हो गए हैं। पंजाब में मच्छर जनित बीमारी के 125 नए मामले सामने आए। इसके अलावा, डेंगू ने प्रांत में चार लोगों की जान ले ली।

पाकिस्तान के अधिकतर इलाकों में दवाओं की कमी
इस बीच, देश के अधिकांश क्षेत्रों में बुखार के लिए दवा की कमी बनी हुई है, पंजाब में फार्मेसियों को पिछले चार हफ्तों से पंजाब में दवा की आपूर्ति फिर से शुरू होने का इंतजार है। पेशावर में बुखार की गोलियों के एक पत्ते की कीमत 17 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नहीं है। ऐसे में गरीब अवाम के पास कर्ज लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने के अलावा कोई चारा नहीं है।

Latest articles

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

अशोका गार्डन इलाके में  उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू

भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उधारी की रकम को लेकर एक दोस्त...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...