26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलरमीज राजा ने टीम इंडिया पर साधा निशाना, बोले- आप इसलिए नीचे...

रमीज राजा ने टीम इंडिया पर साधा निशाना, बोले- आप इसलिए नीचे गए…

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही थी और उसने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीत दर्ज करके आसानी से सुपर-चार में एंट्री ली. लेकिन सुपर-चार में भारत का मोमेंटम बिगड़ गया और उसे पाकिस्तान और श्रीलंका के हाथों मात खानी पड़ी. इसके चलते भारत का फाइनल में जगह बनाने का सपना अधूरा रह गया.

फैन्स का ख्वाब रह गया अधूरा
भारत के एशिया कप 2022 के फाइनल में नहीं पहुंचने से क्रिकेट फैन्स को काफी निराशा हुई. क्योंकि फैन्स एवं क्रिकेट विशेषज्ञों को लग रहा था कि इस बार भारत और पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया. भारत के बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारतीय टीम पर सवाल खड़े किए हैं.

रमीज राजा ने श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले मीडिया से बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान रमीज राजा ने भारतीय टीम से जड़े सवालों का भी उत्तर दिया. रमीज राजा का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जरूरत से ज्यादा बदलाव और प्रयोग पर ध्यान दिया जिसका खामियाजा उन्हें ट्रॉफी गंवा कर भुगतना पड़ रहा है.

PAK ने अपना कॉम्बिनेशन बनाए रखा: राजा
रमीज राजा ने कहा, ‘आपने टीम की रैंकिंग देखी है, परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं. अगर भारत और पाकिस्तान की टीमों की तुलना करें तो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हम एक ही कॉम्बिनेशन क्यों खिला रहे हैं. आप उन्हें चोटिल कर देंगे या तो… मेरा कहना यह है कि हमने एक विशेष स्थिति को संभाला है और मैच जीते हैं. तो मैं विनिंग कॉम्बिनेशन को क्यों बदलूं.’

राजा ने आगे कहा, ‘भारत केवल इसलिए नीचे चला गया क्योंकि वे कॉम्बिनेशन को सेट नहीं होने दे रहे हैं. वे बहुत अधिक बदलाव कर रहे हैं. उनके पास खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल है जिसके साथ वे प्रयोग कर रहे हैं. इसलिए, जब तक आपके पास उस तरह की बेंच स्ट्रेंथ नहीं है, आपको प्रयोग की आवश्यकता नहीं है. आपके पास एक मजबूत स्थिति है इसलिए बस इसे पकड़ो और गेम जीतते रहो.’

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...