9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यअब नहीं लागू हो पाएगा आर्टिकल 370, कश्मीर की रैली में बोले...

अब नहीं लागू हो पाएगा आर्टिकल 370, कश्मीर की रैली में बोले आजाद

Published on

श्रीनगर

कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को एक रैली के दौरान स्पष्ट कह दिया कि अब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल होने के सपने ना देखें। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीरियों को झूठे सपने नहीं दिखाना चाहता क्योंकि इसके लिए संसद में दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। आजाद कांग्रेस छोड़ने के बाद कश्मीर में अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, आजाद को पता है कि क्या किया जा सकता है और क्या नहीं किया जा सकता है। मैं या कांग्रेस पार्टी या फिर अन्य तीन क्षेत्रीय दल आपको आर्टिकल 370 वापस नहीं दिला सकते। ना तो टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, ना ही डीएमके और ना ही शरद पवार। कोई आर्टिकल 370 फिर से नहीं लागू करवा सकता और जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलवा सकता। उन्होंने कहा, ऐसी बातों को लेकर हमें नारेबाजी करने की जरूरत नहीं है जो कि हम कर नहीं सकते।

आजाद ने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि मैं आर्टिकल 370 की बात क्यों नहीं करता। मैं उनका बताना चाहता हूं कि चुनावी फायदे के लिए आजाद किसी को मूर्ख नहीं बनाता है। बता दें कि गुलाम नबी आजाद बारामुला के डाक बंग्ला में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। नई पार्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह आजाद विचारधारा की होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का अजेंडा जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना, रोजगार का अधिकार और भूमि का अधिकार दिलाना होगा।

अपनी पार्टी के नेता अल्ताफ बुखारी को लेकर भी गुलाम नबी आजाद ने हमला बोला। दरअसल बुखारी का कहना था कि आजाद ने आर्टिकल 370 हटाने के समर्थन में वोट किया था। उन्होंने कहा, मैंने आर्टिकल 370 हटाने के लिए लाए गए गृह मंत्रालय के बिल का विरोध किया था। गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि 10 दिन के अंदर ही वह अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...