4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयसोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा ब्लाउज, वजह जान हो जाएंगे...

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा ब्लाउज, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Published on

नई दिल्ली

ट्विटर पर रविवार शाम को अचानक ब्लाउज ट्रेंड होने लगा। मीम्स की बाढ़ आ गई। ऐसी बाढ़ कि कोई सोनू सूद से ब्लाउज सिलवाने लगा, तो कोई एक-अदद ब्लाउज के लिए चंदे की बात करने लगा। दरअसल यह पूरा बखेड़ा शुरू हुआ ज्योतिषी निधि चौधरी के एक वीडियो को लेकर। निधि ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ऐसी दिख रही थीं मानो उन्होंने ब्लाउज नहीं पहना हो। बस इसी को को लेकर ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए। वीडियो में वह अपील करती दिख रही हैं कि अगर आप घर-ऑफिस में काम करने वाले हेल्पर्स का शोषण करते हैं तो शनि की वक्रदृष्टि आप पर पड़ जाएगी।

अब लोगों के रिएक्शन पर नजर डाल लीजिए
निधि चौधरी के इस पहनावे पर लोगों की तरफ से भी कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। राजे नाम के यूजर ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया। उस ट्वीट में निधि चौधरी के अकाउंट में पैसे भेजने का स्क्रीनशॉट था। इसके साथ लिखा था कि क्या निधि चौधरी ब्लाउज खरीदेंगी। आइए चलते हैं उनकी तरफ। ध्वनि नामक यूजर ने निधि चौधरी की फोटो के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाबूजी की तस्वीर साथ में लगाकर कहा कि सभी जनता निधि चौधरी से कह रही है कि आप ब्लाउज पहन लीजिए।

ट्विटर रिएक्शन
सुष्मिता नामक यूजर ने निधि के इस वीडियो पर कहा कि जिनका साढ़े साती न चल रहा हो वह क्या करे। एक यूजर इन सबसे परे निधि की खूबसूरती का कायल दिखी। वंदना ने लिखा कि आप बेहद खूबसूरत हैं। आप क्या कह रही थीं मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। निधि ने इसपर उनके इस ट्वीट का जवाब भी दिया। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि मैडम आप ब्लाउज पहनना भूल गई हो,सोचा बता दूँ। साड़ी को कैसे पिनअप किया है?

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...