6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलएशिया कप: पाकिस्तान की 'लंका' लगा चैम्पियन बना श्रीलंका, चारों खाने चित...

एशिया कप: पाकिस्तान की ‘लंका’ लगा चैम्पियन बना श्रीलंका, चारों खाने चित हुए PAK बल्लेबाज

Published on

दुबई

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 का खिताबी मुकाबला 23 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 170 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने 4 विकेट, हसरंगा ने तीन और चमिका ने दो विकेट लिए। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के इतिहास में चौथी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने थीं। इससे पहले इन दोनों के बीच तीन बार खेले गए फाइनल में श्रींलका ने दो बार और पाकिस्तान ने एक बार जीता था।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई है। टीम ने चौथे ओवर में कप्तान बाबर आजम और फखर जमां का विकेट गंवाया। हालांकि इसके बाद इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लेकिन इफ्तिखार 31 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हसरंगा ने 17वें ओवर में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की जीत पक्की कर दी। मोहम्मद रिजवान 49 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए।

टीम ने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद श्रीलंका की आधी टीम 10 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गई। ओपनर कुसल मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। निसांका और सिल्वा के बीच दूसरे विकेट के लिए 17 गेंद में 21 रन की साझेदारी हुई। निसांका 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। गुणातिलका भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 4 गेंद में 1 ही रन बना सके। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा भी 21 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान दासुन शनाका भी सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हसरंगा और राजपक्षे ने पांचवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की। हसरंगा 21 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने के साथ मिलकर भानुका राजपक्षे ने 31 गेंद में 54 रन की दमदार साझेदारी करके श्रीलंका को 170 के स्कोर तक पहुंचाया। भानुका 45 गेंद में 71 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्का लगाया। चमिका ने 14 गेंद में 14 रन बनाए। श्रीलंका ने आखिरी 5 ओवर में 53 रन बनाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...