26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल‘जरा देखकर चलो..’, PAK प्लेयर लड़खड़ाए तो दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक!

‘जरा देखकर चलो..’, PAK प्लेयर लड़खड़ाए तो दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक!

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप-2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह पटकनी देकर खिताब अपने नाम किया. फाइनल में श्रीलंका की 23 रनों से जीत हुई, दूसरी ओर पाकिस्तान ने पहले बॉलिंग और फिर बल्लेबाजी में काफी गलतियां कीं. फील्डिंग में पाकिस्तानी टीम फिर फ्लॉप नज़र आई, उसने कैच भी टपकाए.

फाइनल के दौरान एक ऐसा ही वाक्या हुआ, जब दो पाकिस्तानी फील्डर कैच पकड़ते वक्त आपस में टकरा गए. यहां कैच भी नहीं पकड़ा गया और छक्का भी चला गया. इसी फील्डिंग पर दिल्ली पुलिस ने एक मीम ट्वीट किया है और यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ज़रा देखकर चलो.

बता दें कि दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर इस तरह की मीम्स शेयर करके सामाजिक जागरुकता फैलाने की कोशिश करती है. उसके कई मज़ेदार ट्वीट वायरल भी होते हैं. दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट को भी हज़ारों लोग रिट्वीट कर चुके हैं.

जिस कैच का वीडियो दिल्ली पुलिस ने शेयर किया, उसमें पाकिस्तानी फील्डर शादाब खान और आसिफ अली हैं. बाउंड्री पर यह कैच गया था, जहां आसिफ अली के हाथ में बॉल आ ही गई थी लेकिन शादाब खान दूर से भागते हुए आ रहे थे और सीधा आसिफ अली से टकरा गए.

फाइनल में बज गया पाकिस्तान का बैंड
अगर एशिया कप-2022 के फाइनल की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 170 का स्कोर बनाया. श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब हुई थी, अपने पहले 10 ओवर में ही वह आधी टीम गंवा चुका था, लेकिन बाद में श्रीलंका ने वापसी की और भानुका राजपक्षे की पारी के दमपर स्कोर 170 तक पहुंच पाया.

दूसरी ओर जब पाकिस्तान की बल्लेबाजी आई, तब शुरुआत से उसे झटके लगते रहे. पाकिस्तान की ओर से सिर्फ मोहम्मद रिज़वान ने 55 रनों की पारी खेली उनके अलावा बाकी प्लेयर फेल रहे, लेकिन रिजवान की यह पारी भी 49 बॉल में आई. पाकिस्तान 20 ओवर में सिर्फ 147 रन ही बना पाई.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...