26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeखेलPAK को पटकने वाली श्रीलंकाई टीम के फैन हुए गंभीर, मैदान पर...

PAK को पटकने वाली श्रीलंकाई टीम के फैन हुए गंभीर, मैदान पर लहराया झंडा

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप-2022 के फाइनल में पाकिस्तान की 23 रनों से हार हुई. पहले फील्डिंग में बुरे प्रदर्शन ने पाकिस्तान की हालत खराब की, फिर बल्लेबाजों ने दुर्गति करवा दी. श्रीलंका ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का बेहतरीन खेल दिखाया, उससे हर कोई इस टीम का फैन बन गया है. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी श्रीलंका की जीत का जश्न मनाया.

जब पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच खत्म हुआ, तब श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान में ही जश्न मना रहे थे. बड़ी संख्या में श्रीलंकाई फैन्स भी स्टेडियम में थे और स्टैंड्स से ही जश्न में शामिल हुए. इस दौरान इस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे गौतम गंभीर भी वहां दिखे, जिन्होंने श्रीलंकाई फैन्स के सामने श्रीलंका के झंडे को लहराया.

गौतम गंभीर के इस रिएक्शन को देखकर श्रीलंका के फैन्स काफी खुश हुए और लगातार गौतम गंभीर के साथ जश्न मनाया. गौतम गंभीर ने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सुपरस्टार टीम, जीत की बिल्कुल हकदार.

श्रीलंका ने पूरे टूर्नामेंट में किया है कमाल
एशिया कप की जब शुरुआत हुई तब हर कोई यही कह रहा था कि इस बार का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच ही होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, श्रीलंका ने शुरुआती मैच गंवाने के बाद पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त वापसी की. उसने भारत और पाकिस्तान को सुपर-4 स्टेज पर हराया, उसके बाद फाइनल में पाकिस्तान को पटकनी दी.

श्रीलंका की टीम पिछले कुछ वक्त से बदलाव के दौर से गुजर रही है और एक-दो साल से ही एक नई टीम तैयार की जा रही है. ऐसे में अब श्रीलंका की मेहनत के नतीजे दिखने लगे हैं, श्रीलंका इसी साल होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए अभी तक क्वालिफाई नहीं कर पाई है लेकिन यहां वह एशिया कप की चैम्पियन बन गई है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...