11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन की जंग में पीठ दिखाई भागी रूसी सेना, भड़का पुतिन का...

यूक्रेन की जंग में पीठ दिखाई भागी रूसी सेना, भड़का पुतिन का ‘कसाई’ चेचेन कमांडर

Published on

मॉस्‍को

रूस और यूक्रेन की जंग में उस समय सबको हैरानी हुई जब यूक्रेन सेना ने खारकीव के पूर्वी हिस्‍से में गांवों और शहरों से रूसी सैनिकों को भागने पर मजबूर कर दिया। उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को यूक्रेन की सेना ने दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया है। खदेड़े जाने के चलते रूसी सैनिकों को भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार मौके पर छोड़ना पड़ा है। रविवार को यूक्रेन पर रूसी हमले का 200वां दिन था। इन सबके बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के करीबी और चेचन्‍या लीडर रमजान कादयरोव ने रूसी सेना की जमकर आलोचना की है।

क्‍या कहा कादयरोव ने
एक टेलीग्राम मैसेज में कादयरोव ने रूसी सैनिकों पर अपनी भड़ास निकाली। उन्‍होंने कहा, ‘अगर आज या कल स्‍पेशल मिलिट्री ऑपरेशंस को चलाने के लिए बदलाव नहीं हुए तो फिर मुझे देश के नेतृत्‍व को जमीनी हालात बताने होंगे।’ कादयरोव को रूस की तरफ से चेचन्‍या का नेता नियुक्‍त किया गया है। उन्‍होंने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय में मौजूद लोगों की तरह रणनीतिकार नहीं हैं लेकिन यह साफ है कि कई गलतियां की गई हैं। नोवाया गैजेट यूरोप ने उनके हवाले से यह बात लिखी है।

कादयरोव ने इसके साथ ही कहा कि यूक्रेन के सभी संस्‍थान रूस के नियंत्रण में आ जाएंगे। कादयरोव ने आगे कहा, ‘अगर हमारे सैनिक वहां हैं तो इसका मतलब है कि उन्‍हें इस स्थिति के लिए तैयार किया गया है। 10,000 और लड़ाके उन्‍हें युद्ध में ज्‍वॉइन करने वाले हैं। हम जल्‍द ही आने वाले समय में ऑडयासा तक पहुंच जाएंगे।’ ऑडेयासा, दक्षिणी यूक्रेन का एक शहर है।

कौन हैं कादयरोव
कदायरोव पूर्व चेचेन राष्‍ट्रपति अखमद कादयरोव के बेटे हैं जिन्‍होंने दूसरे चेचेन युद्ध में पाला बदल लिया था। वह उस समय पुतिन के प्रशासन में सेवा देने के लिए राजी हो गए थे। मई 2004 में उनकी हत्‍या कर दी गई थी। इस बार मार्च में रमाजान को यूक्रेन में देखा गया था। इससे पहले मार्च में ही टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क से वह‍ ट्विटर पर भिड़ गए थे।

कादयरोव एक विवादित चेचेन नेता हैं। अपने पिता को आदर्श मानने वाले कादयरोव भी पिता के साथ रूस के साथ शामिल हो गए थे। पिता की मौत के समय उनकी उम्र बस 30 साल थी। उन पर कई बार मानवाधिकार उल्‍लंघन का आरोप लगा है। कादयरोव, पुतिन के कट्टर समर्थक हैं। 12 बच्‍चों के पिता कादयरोव के परिवार का दुबई में एक फैशन स्‍टोर है।

यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने उड़ाया मजाक
रूस के नागरिक भी अपने सेना के इस तरह के प्रदर्शन से खासे निराश हैं। रविवार को गुस्‍साए लोगों ने पुतिन से मांग की कि वह यूक्रेन युद्ध में जीत हासिल करने के लिए जल्‍द से जल्‍द कोई बदलाव करें। शनिवार को रूस की सेना ने उत्‍तर-पूर्वी यूक्रेन में अपने बेस को छोड़ दिया था। इज्‍युम में रूस की सेना का यह प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोदीमोर जेलेंस्‍की ने शनिवार देर रात जारी एक वीडियो में रूसी बलों का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘इन दिनों रूसी सेना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पीठ दिखाकर भाग रही है।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...