8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यशरद पवार के सामने भरे मंच से क्यों निकला? अजित पवार ने...

शरद पवार के सामने भरे मंच से क्यों निकला? अजित पवार ने बताया सच

Published on

मुंबई

दिल्ली में एनसीपी चीफ शरद पवार के एक कार्यक्रम के दौरान अजित पवार के मंच से उठकर चले जाने का मुद्दा महाराष्ट्र की सियासत में तूल पकड़ता जा रहा है। हर तरफ अजित पवार ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। पार्टी प्रमुख और चाचा के कार्यक्रम से भतीजा ही उठकर चला जाए तो चर्चा होना भी लाजिमी है। फ़िलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए अजित पवार सोमवार की दोपहर 12 बजे मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने रविवार की घटना पर भी अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं था बल्कि टॉयलेट के लिए गया था। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि मैं बिलकुल भी नाराज नहीं हूं, कहिये तो स्टैंप पेपर पर लिखकर दूं।

अजित पवार की सफाई
मीडियाकर्मियों से बात करते अजित पवार रविवार की घटना पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में हुए कार्यक्रम में माननीय शरद पवार ने पार्टी की भावी योजनाओं के संदर्भ में संबोधित किया। उसके बाद महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने राज्य में एनसीपी की गतिविधियों के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मैं आम तौर पर महाराष्ट्र में होने वाले कार्यक्रमों में बोलता हूं।

राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शरद पवार और अन्य नेता बोलते हैं लेकिन मीडिया ने इसे अलग ही मुद्दा बना दिया जो ठीक नहीं हैं। मैं टॉयलेट के लिए मंच से उठकर बाहर गया था। क्या मैं टॉयलेट के लिए भी नहीं जा सकता। मीडिया को इस तरह की रिपोर्टिंग करने से बचना चाहिए जिसमें कोई तथ्य न हो।

क्यों चर्चा में आये अजित पवार?
रविवार को एनसीपी ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल बजाते हुए दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन किया था। मंच सजाया गया और 2024 के लिए एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ने का ऐलान किया गया लेकिन इस दौरान अजित पवार नाराज नजर आए। वह इतने बिफरे थे कि भरे मंच से उठकर चले गए। उन्हें रोका गया लेकिन वह नहीं रुके। जमकर ड्रामा हुआ। मंच से कहा गया कि वह वॉशरूम गए हैं। उनका उनका इंतजार किया जाता रहा, लेकिन वह नहीं लौटे।बताया जा रहा है कि शरद पवार के बाद मंच पर वह बोलना चाहते थे लेकिन उनकी जगह जयंत पाटिल को बोलने का मौका दे दिया गया, जिससे वह नाराज होकर चले गए। भरे मंच पर हुए ड्रामे के बाद यह कहा जा रहा है कि एनसीपी में सब ठीक नहीं चल रहा है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...