11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग होंगे और ताकतवर, मरते दम तक देश...

चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग होंगे और ताकतवर, मरते दम तक देश पर करेंगे राज

Published on

बीजिंग

चीन की सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने अगले पांच सालों के लिए देश के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को और ज्‍यादा ताकत देने का मन बना लिया है। अगले महीने होने वाली एक अहम मीटिंग में न सिर्फ जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल की बात आगे बढ़ाई जाएगी बल्कि पांच सालों के लिए देश का नेतृत्‍व करने के लिए समर्थन भी दिया जाएगा। जिनपिंग साल 2012 में पहली बार देश के राष्‍ट्रपति बने थे और एक दशक में सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं।

पार्टी में बढ़ेगा जिनपिंग का कद
माना जा रहा है कि जिनपिंग का कद पार्टी में और बढ़ने वाला है। इसी हफ्ते ऐलान किया गया था कि कम्‍युनिस्‍ट पार्टी अपने संविधान में संशोधन करेगी। अगले महीने नेशनल पार्टी कांग्रेस में इस संशोधन को आगे बढ़ाया जाएगा। 25 सदस्‍यों वाली पोलित ब्‍यूरो की मीटिंग पिछले शुक्रवार को हुई थी। इस मीटिंग में कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की अहम नीति बनाने वाली कमेटी के सदस्‍य भी शामिल थे।

मीटिंग में इस बात पर जोर दिया गया कि 20वीं नेशनल कांग्रेस का आयोजन बहुत ही नाजुक समय में हो रहा है। शी जिनपिंग के नेतृत्‍व के साथ कम्‍युनिस्‍ट सेंट्रल कमेटी आगे बढ़ रही है। अब ऐसे कोशिशें पार्टी और सभी चीनी नागरिकों की तरफ से होनी चाहिए जो संगठित करने वाली हों। साथ ही जो उपलब्धियां अभी त‍क हासिल हुई हैं उन पर एक बेहतर भविष्‍य का निर्माण हो सके।

माओ के बाद जिनपिंग
मीटिंग में ही इस बात का इशारा मिल गया था कि शी जिनपिंग ही अब पार्टी का नेतृत्‍व करने वाले हैं। शी जिनपिंग, चीन के संस्‍थापक माओ के बाद पहले ऐसे नेता होंगे जो इतने लंबे समय तक सत्‍ता में रह सकते हैं। माओ ने देश पर 25 साल तक शासन किया था। जिनपिंग को पार्टी के नेतृत्‍व में बदलाव करने वाला सबसे बड़ा शख्‍स माना जाता है। 69 साल के जिनपिंग को पार्टी के कई नेता मुख्‍य लीडर मानते हैं और इस तरह से माओ को ही सम्‍मान दिया गया था।

इस साल पूरे होंगे 5 साल
इस साल जिनपिंग अपने दूसरे कार्यकाल के पांच साल पूरे करने वाले हैं। कम्युनिस्ट पार्टी की हर पांच साल में एक बार नेशनल कांग्रेस का आयोजन करती है। इस कांग्रेस की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है। सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। चीन में इस कांग्रेस को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सत्ता में तीसरे कार्यकाल की ओर एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। साल 2018 में जिनपिंग ने राष्ट्रपति कार्यकाल की सीमाओं को खत्म कर दिया था। आगामी कांग्रेस में जिनपिंग अपने कार्यकाल का विस्तार कर सकते हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...