6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलसपने पूरे होते हैं... वो 4 जादुई शब्द, जो वर्ल्ड कप में...

सपने पूरे होते हैं… वो 4 जादुई शब्द, जो वर्ल्ड कप में जगह मिलते ही दिनेश कार्तिक ने कहें

Published on

नई दिल्ली

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल (IPL 2022) में अपने खेल से सभी को हैरान कर दिया था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई। तब से इस खिलाड़ी ने पीछे पलटकर नहीं देखा। जिसे सभी ने चूका हुआ बता दिया था। कुछ तथाकथित खेल पत्रकार उन्हें पार्ट टाइम क्रिकेटर और फुल टाइम कमेंटेटर बताने लगे थे। डीके का वर्ल्ड टी-20 टीम में चयन हर उस शख्स के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने उन्हें कमजोर आंकने की कोशिश की।

सपने पूरे होते हैं…
16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आज शाम भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में दिनेश कार्तिक को भी जगह मिली। अपना नाम देखकर गदगद डीके ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसकी खूब चर्चा है। चार शब्दों के ट्वीट में कार्तिक ने अपने दिल की बात लिखी, ‘सपने पूरे होते हैं।’ इस ट्वीट को अब खूब पसंद किया जा रहा है। जमकर लाइक्स मिल रहे हैं। फैंस कार्तिक के जज्बे और मेहनत को सलाम कर रहे हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप टीम में खेलना था ख्वाब
आईपीएल 2022 के दौरान दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो एक बार फिर से टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते हैं और एक बार टीम इंडिया को आईसीसी टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं। इस बयान का समर्थन महान सुनील गावस्कर ने भी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि कार्तिक टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बने। मैं इस समय बस यही कहूंगा कि इस समय आप उनकी उम्र न देखें बल्कि ये देखें कि वो किस तरह की पारी खेल रहे हैं।

2004 में हुआ कार्तिक का इंटरनेशनल डेब्यू
दिनेश कार्तिक ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल से अपने करियर का आगाज किया था। अब तक उन्होंने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 50 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में शिरकत की है। आईपीएल 2022 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। आरसीबी के लिए कई मैच फिनिश किए। सीजन में उन्होंने 16 मैच खेले और 55.00 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। यही कारण है कि कार्तिक को 2019 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार साउथ अफ्रीकी के खिलाफ घरेलू सीरीज में जगह मिली थी।

ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...