8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की पत्नी की सड़क...

पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की पत्नी की सड़क हादसे में मौत

Published on

अमृतसर,

पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई है. रविवार को सुखप्रीत कौर अपनी बेटी स्वप्नदीप को मिलने के लिए अपने पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जालंधर जाने के लिए अमृतसर जा रही थीं. उस दौरान ही यह हादसा हुआ. इलाज दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, जब सुखप्रीत कौर अमृतसर के खजाना चौक पर पहुंचीं तो वह मोटरसाइकिल से पीछे गिर गईं, इससे उनके सिर पर गहरी चोट आई. उनको फटाफट अमृतसर के महाजन हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया. वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अब सुखप्रीत कौर का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 1:00 बजे भिखीविंड के शमशान घाट में होगा.

बता दें कि सरबजीत को पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद एवं जासूसी के लिए दोषी ठहराया था और 1991 में मौत की सजा सुनायी थी. हालांकि सरकार ने 2008 में सरबजीत को फांसी देने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी. इसके बाद अप्रैल 2013 में लाहौर में कैदियों के हमले के बाद सरबजीत की मौत हो गई थी.

सरबजीत के 4 साल, रणदीप हुड्डा बोले- ‘इस रोल ने जान ही ले ली थी’
सरबजीत ने पाकिस्तान में अपनी सफाई में कहा था कि वह एक किसान है और सीमा के निकट उसका घर है. वह भटक कर पाकिस्तान की सीमा में चला आया है. लेकिन पाकिस्तान ने उसकी नहीं सुनी.

सरबजीत की बहन का इसी साल हुआ था निधन
बता दें कि सरबजीत सिंह की बहन दलबीर का इसी साल 26 जून को निधन हो गया था. उन्होंने पाकिस्तान में बंद भाई को भारत लाने के लिए मुहिम छेड़ी थी. 60 साल की दलबीर कौर की निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट से हुआ था.

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर दिसंबर 2016 में बीजेपी में शामिल हुई थीं. कौर 2005 में बीजेपी के तब नजदीक आयी थीं जब वह अपने भाई को जेल के बाहर निकालने के लिए संघर्ष कर रही थीं.सरबजीत सिंह के जीवन पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बनी थी. इस फिल्म में सरबजीत सिंह का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया था जबकि उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार एश्वर्या राय ने प्ले किया था.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...