29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान नहीं 'टेरर रिपब्लिक' कहिए... इजरायली मोसाद की धमकी- कोई डील बचा...

ईरान नहीं ‘टेरर रिपब्लिक’ कहिए… इजरायली मोसाद की धमकी- कोई डील बचा नहीं पाएगी!

Published on

तेल अवीव

दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियों में शामिल इजरायल की मोसाद अपने सफल ऑपरेशन और अद्भुत क्षमताओं के लिए जानी जाती है। मोसाद के चीफ का कहना है कि वैश्विक शक्तियों के साथ परमाणु समझौते का ‘पुनर्जन्म’ भी ईरान को इजरायली ऑपरेशनों से बचा नहीं पाएगा। इजरायल लंबे समय से 2015 की न्यूक्लियर डील का विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि यह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं थी और मिडिल ईस्ट में ईरान की ‘शत्रुतापूर्ण’ सैन्य गतिविधियों को रोकने में विफल साबित हुई।

जून में मोसाद के प्रमुख बने डेविड बार्निया ने एक भाषण में कहा, ‘हम इस नाटक में हिस्सा नहीं लेंगे।’ उन्होंने कहा कि यहां तक कि अगर किसी डील पर साइन हो भी जाते हैं तो यह ईरान को मोसाद के ऑपरेशन से बचा नहीं पाएगी। मोसाद चीफ ने दुनिया भर में ईरान के प्रायोजित हमलों को रोकने का दावा किया। यरुशलम पोस्ट की खबर के अनुसार डेविड ने कहा, ‘हमने दर्जनों ईरानी आतंकी हमलों को नाकाम किया है। यह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान नहीं, टेरर रिपब्लिक ऑफ ईरान है।’

न्यूक्लियर डील हुई तो बेलगाम हो जाएगा ईरान’
डेविड बार्निया ने कहा कि ईरान में संदिग्ध गुप्त परमाणु गतिविधि को लेकर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की जांच बंद नहीं होनी चाहिए, जिसकी तेहरान मांग कर रहा है, क्योंकि यह ‘परमाणु वृद्धि’ का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि एक बार न्यूक्लियर डील साइन हो गई तो ईरानी आतंक पर कोई लगाम नहीं रहेगी। हालांकि इजरायल ने किसी भी हमले को स्वीकार नहीं किया है लेकिन उस पर कई साल से ईरान के साथ ‘शैडो वॉर’ में शामिल होने का आरोप लगता रहा है।

‘आतंकी शासन से आतंक की ही उम्मीद’
साल 2020 में ईरान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या कर दी गई थी। हाल के महीनों में एक इंजीनियर, एक सैन्य अधिकारी और एक अन्य वैज्ञानिक की भी हत्या हुई है और अफवाहें हैं कि इनमें इजरायल का हाथ था। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने मोसाद चीफ के बयान के जवाब में कहा कि हम एक आतंकी शासन से आतंकवादी गतिविधियों के अलावा कुछ भी और उम्मीद नहीं करते हैं।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...