7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यAgra: पुरुष मित्र के साथ स्कूटी पर घूम रही थी पत्नी, पति...

Agra: पुरुष मित्र के साथ स्कूटी पर घूम रही थी पत्नी, पति ने दौड़ाकर पकड़ा,

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी और उसके पुरुष मित्र का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है. पत्नी, अपने पुरुष मित्र के साथ घूम रही थी, तभी बेटी को बाइक पर बैठाकर पति भी पत्नी के पास पहुंच गया. सिकंदरा पर पत्नी अपने पुरुष मित्र के साथ स्कूटी पर बैठ कर मजे से जा रही थी. पत्नी पर नजर पड़ते ही पति ने हाईवे पर दोपहिया रोकने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया.

पति के पीछे बैठे शख्स ने महिला और उसके पुरुष मित्र का वाहन रोकने के लिए वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस दौरान पति सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. मौके पर राहगीर भी जुट गए. गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ाकर पति ने पत्नी और उसके पुरुष मित्र की स्कूटी को रुकवा लिया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मारपीट हो गई.

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पति और महिला के पुरुष मित्र का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया. साथ ही दोनों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी एक दशक पहले हो चुकी है. महिला की एक बेटी भी है. महिला के नजदीकी संबंध एक चावल कारोबारी से हैं.

पति को शक हो गया था कि महिला के किसी और से संबंध हैं, जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था. पत्नी आज बिना बताए घर से निकली तो पति ने उसका पीछा किया. उसका शक यकीन में बदल गया. पत्नी को पुरुष मित्र के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस वीडियो में काफी गाली-गलौज है, जिस वजह से हम आपको वीडियो नहीं दिखा रहे हैं.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...