7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'नीतीश 1982 में खाक छान रहे थे, मैं IAS था', औकात की...

‘नीतीश 1982 में खाक छान रहे थे, मैं IAS था’, औकात की बात पर बोले RCP

Published on

आरा,

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. आरा में सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार मेरी औकात क्या नापेंगे, उनकी खुद की औकात ही नहीं, जब एक समय बिहार में नीतीश कुमार की औकात कुछ न थी, उनसे मेरी औकात तब भी ज्यादा थी और अब भी ज्यादा है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जब वो (नीतीश कुमार) कुछ नहीं थे और टिकट के लिए घूम रहे थे, तब हम 1982 में आईएएस बन चुके थे, वो क्या हमको पहचान देंगे और हमारी औकात नापेंगे, नीतीश कुमार नेवी की परीक्षा दिए थे लेकिन फेल हो गए और हम आईएएस के परीक्षा में पूरे भारत मे 13वां रैंक लाये थे.

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ने कहा कि कोई किसी को पहचान नहीं देता, लोकतंत्र के इस देश मे सभी नागरिक एक सम्मान हैं. बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरे लिए सारे दरवाजे खुले हैं, अभी हम सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, आगे क्या होगा अभी मैं खुद नहीं जानता हूं.

बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार ही रहे. नीतीश कुमार के पीएम चेहरा बनने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेता दावेदार हैं, जो खुद को (नीतीश कुमार) इतना बड़ा नेता मानता हो वो उन शख्सियतों को क्या नेता मानेगा.

RCP सिंह का नाम सुनते ही भड़क गए थे नीतीश
पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब आरसीपी सिंह को लेकर सवाल पूछा गया तो वह आगबबूला हो गए थे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि क्या घटिया नाम ले रहे हैं, किसकी हैसियत क्या है, ये भी तो देखिए, आगे से अब उनका नाम मेरे सामने ना लें, वो थे क्या एक आइएएस, उन्हें निजी सचिव किसने बनाया, राजनीति में लेकर कौन आया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि मैंने ही उन्हें (आरसीपी सिंह) राजनीति सिखाई, पार्टी में पद दिया और बीजेपी के साथ मिलकर साजिश कर रहे थे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, ‘अरे उसका क्या नाम ले रहे हैं. कौंची है ऊ, उसकी हैसियत क्या है, क्या वैल्यू है उसकी. मुझसे उसके बारे में सवाल मत पूछिये.’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...