7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यसरकारी अस्पताल में बदल गए बच्चे, DNA टेस्ट से 10 दिन बाद...

सरकारी अस्पताल में बदल गए बच्चे, DNA टेस्ट से 10 दिन बाद परिवार से मिले

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में महिला चिकित्सालय के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दो नवजातों को 10 दिनों तक अपनी मां से अलग रहना पड़ा. दरअसल, बच्चों के जन्म के बाद कर्मचारियों की गलती से बच्चों की अदला-बदली हो गई थी. दोनों माताओं के पास अपना बच्चा वापस पाने के लिए डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं था. लिहाजा, वे 10 दिनों तक अपने बच्चे से दूर रहीं.

अस्पताल प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, “इस मामले में हमने पुलिस की मदद ली. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस की मदद से दोनों बच्चों के जैविक माता-पिता की पुष्टि के लिए पहले ब्लड टेस्ट कराया. इसके बाद बच्चों का डीएनए टेस्ट किया गया.”

उन्होंने बताया, “निशा नाम की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जबकि रेशमा ने एक बच्ची को जन्म दिया.” दोनों बच्चों का जन्म 1 सितंबर को हुआ था. इसके बाद किसी गफलत में बच्चों की अदला-बदली हुई.

रेशमा की बेटी निशा को दे दी गई और निशा का बेटा रेशमा के परिवार के पास पहुंच गया. महिलाओं के प्रसव के तीन दिन बाद अस्पताल के कर्मचारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ. दरअसल, बच्चों के टैग गलती से बदल दिए गए थे. जब यह जानकारी बच्चों के माता-पिता को दी गई तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उनको जो बच्चा मिला है, वह उनका नहीं है.

इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बच्चों की अदला-बदली की पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट और बाद में डीएनए टेस्ट करवाया. अधिकारी ने कहा, “डीएनए रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद बच्चों के जैविक माता-पिता अपने बच्चों की अदला-बदली करने के लिए तैयार हो गए.”

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...