24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेल'नहीं देखूंगा क्रिकेट', कांग्रेस के मुस्लिम नेता ने टीम इंडिया के सिलेक्शन...

‘नहीं देखूंगा क्रिकेट’, कांग्रेस के मुस्लिम नेता ने टीम इंडिया के सिलेक्शन पर उठाए सवाल

Published on

किशनगंज

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के हुए चयन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा से पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने अलग एंगल दे दिया है। उन्होंने चयनकर्ताओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए टीम के चयन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। तौसीफ आलम ने फेसबुक पर लिखा है कि मैं तब तक क्रिकेट नहीं देखूंगा, जब तक इंडियन टीम में निष्पक्ष सिलेक्शन न हो जाए। उन्होंने लिखा कि सोमवार को टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का चयन हुआ। चयनकर्ताओं के फैसले से मैं हैरान हूं। आगे वो लिखते हैं कि शमी, सिराज, खलील जैसे खिलाड़ियों को बैठा देना आश्चर्य लगा।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि, ‘क्रिकेट की दुनिया मे मैं तब तक क्रिकेट नही देखूंगा, जबतक इंडियन टीम में निष्पक्ष सेलेक्शन न हो जाए। आज 20-20 वर्ल्डकप के चयनकर्ता से मैं हैरान हूं। मोहम्मद शमी, सिराज, खलील जैसा खिलाड़ी को बैठा देना आश्चर्य लगा। इस फेसबुक पोस्ट पर तीन घंटे में 250 से ज्यादा कामेंट आए हैं और 1200 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। पोस्ट के कामेंट में लगभग सभी कामेंट करने वाले पोस्ट का समर्थन करते दिख रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने स्वर कोकिला भारतरत्न स्वर्गीय लता मंगेश्कर के निधन के बाद श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘लता मंगेश्कर मुस्लिम बन गई थी’। इस पोस्ट पर भी काफी विवाद हुआ था। विवादों में उस पोस्ट के आने के बाद में उक्त फेसबुक पोस्ट को उन्होंने फर्जी बताया था।

टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है। रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह। अतिरिक्त खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

पहले भी दिया है विवादित बयान
ऐसा नहीं है कि तौसीफ आलम पहली बार विवादिय बयान दिया है। इससे पहले फेसबुक पर विवादित पोस्ट लिखकर सुर्खियों में आ चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने स्वर्गीय लता मंगेशकर को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने फेबुक पोस्ट में लिखा था कि वह मुस्लिम बन गई थीं। बहादुरगंज विधानसभा से चार बार लगातार विधायक रह तौसीफ आलम लता मंगेशकर के निधन के बाद श्रद्धांजलि दिया था, उसके बाद अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि लता मंगेशकर मुस्लिम हो गई थीं। इसके बाद जमकर सियासय हुई थी। उस वक्त बीजेपी-जेडीयू के नेताओं ने जमकर हमला बोला था।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...