7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'क्रिकेट खेलने से नहीं रोकोगी', शादी में पत्नी से साइन कराया कॉन्ट्रैक्ट

‘क्रिकेट खेलने से नहीं रोकोगी’, शादी में पत्नी से साइन कराया कॉन्ट्रैक्ट

Published on

मदुरै,

अमूमन जमीन, घर और अन्य कामों के लिए कॉन्ट्रेट साइन कराया जाता है. जिसमें कई तरह की शर्त होती हैं और दोनों पार्टियां उन शर्तों को मान कर कॉन्ट्रैक्ट साइन करती हैं. लेकिन मदुरै में स्टेज पर मौजूद दूल्हन से दूल्हे के दोस्तों ने एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया है. जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. साथ ही जो भी इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में सुन रहा वो भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है.

मदुरै में रहने वाले हरिप्रसाद की शादी पूजा से हुई है. हरिप्रसाद प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर हैं. रविवार को हरिप्रसाद और पूजा शादी के बंधन में बंध गए. लेकिन उनकी शादी से पहले जब वो स्टेज पर मौजूद थे. उस दौरान हरिप्रसाद के दोस्तों ने उसकी पत्नी पूजा से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया. शादी में मौजूद लोगों के सामने ही इस कॉन्ट्र्रैक्ट पर पूजा के साइन लिए गए.

कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करती दुल्हन पूजा
हरिप्रसाद के दोस्तों ने पूजा के सामने जब वो कॉन्ट्रैक्ट पेश किया तो वो अपनी हंसी नहीं रोक पाई और हंसते-हंसते उसने साइन कर दिए.जिसमें लिखा था ”मैं पूजा, हरिप्रसाद को शनिवार और रविवार सुपरस्टार क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेलने की अनुमति देती हूं.” पूजा के इस खास कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करते ही हरिप्रसाद के दोस्तों को जमकर खुशी हुई और उन्होंने स्टेज पर खूब जश्न मनाया. जिसके बाद कपल ने कॉन्ट्रैक्ट हाथ में लिए सभी दोस्तों संग फोटो क्लिक कराया.

बताया गया कि, हरिप्रसाद को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है और वो सुपरस्टार क्रिकेट टीम के लिए कप्तानी करता है. शादी के बाद हरिप्रसाद के क्रिकेट खेलने में कोई बाधा नहीं आए तो उसके दोस्तों ने सोचा उसकी पत्नी से कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने का सोचा.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...