15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलबला की खूबसूरत पाकिस्तानी गर्ल पर फोकस कैमरा, भड़क उठीं महिला पत्रकार

बला की खूबसूरत पाकिस्तानी गर्ल पर फोकस कैमरा, भड़क उठीं महिला पत्रकार

Published on

नई दिल्ली

इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में चीजें पलक झपकते ही वायरल हो जातीं हैं। बीते रविवार हुए एशिया कप के फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिला। श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में एक खूबसूरत पाकिस्तानी फैनगर्ल का वीडियो जमकर वायरल हुआ। लड़की कौन है, कहां की रहने वाली है, इसकी पहचान तो नहीं हो पाई, लेकिन सात सेकेंड की क्लिप में उसका चेहरा कैमरे की तरफ मुड़ता नजर आता है। सबकुछ स्लोमोशन में होता है।

एक झलक के दीवाने हुए लोग
लड़की के एक्सप्रेशन देखकर ही किसी ने उस वीडियो में फिल्मी गाना लगा दिया। तरसती हैं निगाहें… इस बोल के साथ अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो ट्वीट करते हुए लिख रहे, The only reason to watch full match ❤ यानी पूरा क्रिकेट मैच देखने की एकमात्र वजह। अब इसी लाइन पर बवाल मच गया है। एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार सोशल मीडिया पर इस सोच के खिलाफ अभियान चला रहीं हैं।

https://twitter.com/Ishtiaq88467781/status/1569101377326161920?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1569331309163470850%7Ctwgr%5E5a36251a07988a53d4e0100bdb014bfa9d7f3296%7Ctwcon%5Es3_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fasia-cup%2Fasia-cup-camera-focused-on-beautiful-pakistani-girl-during-match-female-journalist-raised-questions-watch-video%2Farticleshow%2F94168889.cms

बवाल क्यों हुआ?
पाकिस्तान की इस महिला पत्रकार का नाम रोहा नदीम हैं। ट्विटर पर उन्हें एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर बायो की माने तो वह अंडर-19 प्लेयर भी रह चुकीं हैं। रोहा नदीम ने फैन गर्ल के एडिटेड वीडियो को रीट्वीट करते हुए अपने मन की बात लिखी। रोहा ने ट्वीट किया, ‘आश्चर्य है कि जब महिलाएं खेलती हैं तो आप ‘पूरा मैच’ क्यों नहीं देखते हैं’? वह इतने में ही नहीं रूकीं। उन्होंने आगे ट्वीट किया, ‘महिलाएं शांति से मैच देखने भी नहीं जा सकतीं। टेलीविजन पर उन्हें आसक्त नजरों का सामना करना ही पड़ेगा। ब्रॉडकास्टर्स को स्पोर्ट्स प्रोडक्शन के नाम पर महिलाओँ की ये प्रदर्शनी बंद कर देनी चाहिए। आप जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं।?

पाकिस्तान हार गया फाइनल
एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच यह दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में पाकिस्तान के सामने 171 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, लेकिन उनकी पूरी टीम 20 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीलंकाई टीम छठी बार एशिया कप की चैंपियन बनी है।

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...