4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयनहीं सुधरेंगे दिल्लीवाले! कर्तव्य पथ को गंदा करने पर 70 लोगों का...

नहीं सुधरेंगे दिल्लीवाले! कर्तव्य पथ को गंदा करने पर 70 लोगों का कटा चालान

Published on

नई दिल्ली

कर्तव्य पाथ पर परिवार के साथ घूमने आने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी है। अगर किसी ने कर्तव्य पर गंदगी फैलाई, तो उसके खिलाफ एनडीएमसीडी एक्शन लेगी। शनिवार से सोमवार शाम 4 बजे तक एनडीएमसी पब्लिक हेल्थ विभाग की एन्फोर्समेंट टीम ने 70 लोगों के खिलाफ चालान किया है। इसके अलावा एन्फोर्समेंट विभाग के अफसरों ने सेंट्रल विस्टा और कर्तव्य पथ के आसपास अवैध रूप से खड़े रेहड़ी-पटरी, खोखे और प्रचार सामग्री जब्त किए हैं। कर्तव्य पथ पर आईसक्रीम और पानी की ट्रॉली वालों को नए सिरे से लाइसेंस दिया जाएगा।

गंदगी फैलाने पर 50 से 2 हजार रुपये का चालान
एनडीमएसी अफसरों के अनुसार शनिवार से लेकर सोमवार शाम तक करीब 70 लोगों का चालान कर्तव्य पथ पर गंदगी फैलाने को लेकर किया गया। 50 रुपये से 2 हजार रुपये तक चालान किया गया। एनडीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे कर्तव्य पथ पर गंदगी न फैलाएं। जिन लोगों का चालान किया गया है, उनमें किसी को थूकने के लिए, तो किसी को खाना खा कर गंदगी फैलाने के लिए किया गया है।

हर वेंडिंग जोन में 15 आईसक्रीम ट्रॉली और 5 वॉटर ट्रॉली लगेंगी
एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय के अनुसार कर्तव्य पथ पर आईसक्रीम और वॉटर ट्रॉली के लिए 6 वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक वेंडिंग जोन में 15 आईसक्रीम और 5 वॉटर ट्रॉली लगाई जाएंगी। इस तरह से 6 वेंडिंग जोन में कुल 120 वॉटर और आईसक्रीम ट्रॉली के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। पहले एनडीएमसी ने राजपथ पर 27 आईसक्रीम ट्रॉली और 30 वॉटर ट्रॉली का लाइसेंस दिया था। लेकिन, अब वेंडरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उनका कहना है कि लाइसेंस देने की प्रक्रिया भी एनडीएमसी ने शुरू भी कर दी है।

पोस्ट-बैनर लगाया तो खैर नहीं
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास अगर किसी ने पोस्टर-बैनर लगाया है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए एन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट (साउथ) के कर्मचारियों के साथ 50 सिक्योरिटी ऑफिशियल की ड्यूटी लगाई गई है। हेल्थ और एन्फोर्समेंट विभाग से 20 कर्मचारी और अफसर इस टीम में शामिल हैं।

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...