29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानियों ने जिन्‍ना को भी नहीं छोड़ा, 74वीं पुण्‍यतिथि पर घंटों काटी...

पाकिस्‍तानियों ने जिन्‍ना को भी नहीं छोड़ा, 74वीं पुण्‍यतिथि पर घंटों काटी बिजली, अंधेरे में डूबी रही कब्र

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के संस्‍थापक कायद-ए-आजम मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की पुण्‍यतिथि पर उनकी कब्र अंधेरे में डूबी रही। कराची में मौजूद जिन्‍ना की कब्र को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक कई घंटे तक जिन्‍ना की क‍ब्र पर बिजली गुल रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के कई ऐतिहासिक स्‍थानों पर हर दिन घंटों बिजली कटौती की जा रही है। पाकिस्‍तान में बाढ़ के बीच बिजली संकट बहुत गंभीर हो गया है। उधर, चीनी इंजीनियरों ने काम करने से मना कर दिया है जिससे पीओके में एक पन बिजली परियोजना कई महीने से ठप है।

द एक्‍सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 4 घंटे तक बिजली गुल रही जिससे जिन्‍ना की कब्र पूरी तरह से अंधेरे में डूबी रही। यही नहीं बिजली नहीं होने की वजह से वहां लगी फ्लडलाइट्स और सुरक्षा कैमरों ने काम करना बंद कर दिया। जिन्‍ना की मूर्ति और कब्र पर हमले का खतरा मंडराता रहता है। पिछले दिनों जिन्‍ना की एक मूर्ति को तोड़ दिया गया था। जिन्‍ना की नीतियों से अभी भी पाकिस्‍तान में कई लोग नाराज हैं और वे अपना विरोध जताते रहते हैं।

ज‍िन्‍ना की पुण्‍यतिथि थी और सुबह 3 बजे से ही बिजली गुल
पाकिस्‍तान सरकार की नीति रही है कि जिन्‍ना की कब्र को कभी भी बिजली कटौती में शामिल नहीं किया जाएगा लेकिन इसके बाद भी करीब 4 घंटे तक बिजली कटौती की गई। सूत्रों का कहना है कि जुलाई महीने से बिजली संकट कराची में शुरू हुआ था लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी समस्‍याएं बनी हुई हैं। कराची पाकिस्‍तान की आर्थिक राजधानी है और बिजली संकट से जनता से लेकर उद्योगों का बुरा हाल है। बिजली कटौती की चपेट में जिन्‍ना की कब्र भी आ गई, वह उनकी 74वीं पुण्‍यतिथि है।

रिपोर्ट के मुताबिक 11 सितंबर को पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपिता ज‍िन्‍ना की पुण्‍यतिथि थी और सुबह 3 बजे से ही बिजली गुल रही। सूत्रों ने बताया कि ओमान का एक शीर्ष स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा था और अचानक से बिजली गुल हो गई। ओमान के प्रतिन‍िधिमंडल को इस बात पर आश्‍चर्य हुआ कि इतने महत्‍वपूर्ण जगह पर बिजली कटौती की गई है। पाकिस्‍तान को उसके दोस्‍त चीन ने झटका दिया है और जुलाई महीने से ही करीब 1000 मेगावाट की बिजली परियोजना को सही नहीं कर रहा है। इससे दोनों ही देशों के बीच तनाव है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...