10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में क्यों लागू नहीं हुआ 1991 का वर्शिप एक्ट?

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में क्यों लागू नहीं हुआ 1991 का वर्शिप एक्ट?

Published on

नई दिल्ली,

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजापाठ हो या न हो? इस पर 22 सितंबर से सुनवाई होगी. वाराणसी जिला कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज करते हुए हिंदू पक्ष की मांग को सुनवाई के लायक माना है. जिला कोर्ट के जज अजय कृष्णा विश्वेश ने ये फैसला दिया है. पिछले साल अगस्त में 5 महिलाओं ने सिविल जज (सीनियर डिविजन) के सामने याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के बगल में बने श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजन-दर्शन की अनुमति देने की मांग की थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये मामला सिविल जज से जिला अदालत को ट्रांसफर कर दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी आदेश दिया था कि जिला अदालत पहले ये तय करे कि हिंदू पक्ष की याचिका सुनवाई के लायक है या नहीं? सोमवार को जिला अदालत ने इसी पर फैसला लिया है. जिला कोर्ट के फैसले के बाद अब 22 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी. अब अदालत तय करेगी कि श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजापाठ की अनुमति दी जाए या नहीं? अदालत में मुस्लिम पक्ष की दलील थी कि इस मामले पर कोई फैसला नहीं होना चाहिए, क्योंकि 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के तहत इस पर फैसला लेने की मनाही है. हालांकि, कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में ये कानून लागू नहीं होता.

ज्ञानवापी मस्जिद पर ये कानून लागू क्यों नहीं हुआ?

– पिछले साल अगस्त में 5 महिलाओं ने वाराणसी सिविल कोर्ट में याचिका दायर की. इसमें मांग की कि मां श्रृंगार गौरी, भगवान गणेश और भगवान हनुमान की रोजाना पूजा करने की अनुमति दी जाए.

– याचिका में कहा गया कि विवादित जगह पर 1993 तक मां श्रृंगार गौरी, भगवान गणेश और भगवान हनुमान की रोजाना पूजा हो रही थी. 1993 के बाद साल में सिर्फ एक बार ही पूजा करने की अनुमति दी गई.

– चूंकि, 15 अगस्त 1947 के बाद भी यहां पर रोजाना पूजा होती आ रही थी, इसलिए 1991 का प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट यहां लागू नहीं होता. कोर्ट ने इस दलील को मान लिया.

क्या है प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट?

– 1990 के दौर में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन तेज हो चला था. इससे केंद्र सरकार को लगा कि देशभर में अलग-अलग धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद बढ़ सकता है.

– उस समय केंद्र में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार थी. नरसिम्हा सरकार 11 जुलाई 1991 को ‘Places of Worship Act 1991’ लेकर आई.

– ये कानून कहता है कि 15 अगस्त 1947 को जो धार्मिक स्थल जिस रूप में और जिस समुदाय का था, भविष्य में भी उसी का रहेगा. चूंकि अयोध्या का मामला उस समय हाईकोर्ट में था, इसलिए इसे इस कानून से अलग रखा गया था.

ज्ञानवापी मामले में अब आगे क्या?

– कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि 1991 का कानून इस मामले में लागू नहीं होता. ऐसे में अब हिंदू पक्ष के लिए मंदिर की कानूनी लड़ाई का रास्ता साफ हो गया है.

– हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने फैसले से पहले कहा था कि अब हम मस्जिद परिसर का सर्वे पुरातत्व विभाग से करवाने और शिवलिंग की कार्बन डेटिंग करवाने की मांग करेंगे.

– वहीं, मुस्लिम पक्ष इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकता है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कोर्ट के फैसले को ‘निराशाजनक’ बताया है. माना जा रहा है कि इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 28 सितंबर को सुनवाई

– इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद पर मालिकाना हक को लेकर सुनवाई होगी. ये मामला श्रृंगार गौरी से अलग है.

– हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मस्जिद परिसर को हिंदुओं को सौंपने की मांग की है. हिंदू पक्ष का दावा है कि 1669 में औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ मंदिर को तुड़वाकर यहां मस्जिद बनवा दी थी. दावा ये भी है कि मंदिर के अवशेषों से ही मस्जिद को बनाया गया.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...