10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यस्कूटर पर बैठते ही सीट के नीचे से हुई हलचल, डिग्गी खोलकर...

स्कूटर पर बैठते ही सीट के नीचे से हुई हलचल, डिग्गी खोलकर देखा तो उड़े होश

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में पांच अलग-अलग जगहों से सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया. पहले मामले में शास्त्रीपुरम में एक दोपहिया वाहन के इंजन में पांच फुट लंबा रैट स्नेक को वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने रेस्क्यू किया. दूसरे मामले में फतेहपुर सीकरी के पास मछली पकड़ने के जाल में फंसे पांच फुट लंबे कोबरा को बचाया गया. तो वहीं तीसरे मामले में अछनेरा के सकतपुर से दो सांपों को रेस्क्यू किया गया. इसी तरह किरावली इलाके और कुबेरपुर से भी खतरनाक सांपों को रेस्क्यू किया गया.

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र कश्यप जब सोमवार को कहीं जाने के निकल रहे थे. जैसे ही वह स्कूटर पर बैठे उन्हें अहसास हुआ जैसे उनके स्कूटर में कुछ चीज हिल डुल रही है. उन्होंने अच्छे से स्कूटर की जांच की तो देखा कि सीट के अंदर सांप बैठा है. उन्होंने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचना देते हुए सहायता मांगी.सूचना पाकर एसओएस दल मौके पर पहुंचा और जैसे ही बचाव दल ने सीट उठाकर डिग्गी से पांच फुट लंबे रैट स्नेक को सुरक्षित बाहर निकाला. बाद में उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया.

वहीं, रैपिड रिस्पांस यूनिट ने भी फतेहपुर सीकरी के पास मछली पकड़ने के जाल में फंसे पांच फुट लंबे कोबरा को बचाया. सांप को सावधानीपूर्वक जाल से निकालने के बाद उसे उपचार के लिए ट्रांजिट फैसिलिटी में लाया गया. टीम ने आगरा के किरावली इलाके के महुआर गांव से आठ फुट लंबे कोबरा को भी बचाया. सांप रेलवे ट्रैक के पास आ गया था जिसे समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया.

इसके अलावा, अछनेरा के सकतपुर में घर के बेडरूम में रखे टेलीविजन सेट के पीछे कोबरा और आगरा के कुबेरपुर स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम अशोक मोटर्स के स्टोर रूम से एक रैट स्नेक को भी रेस्क्यू किया गया. सभी सांपों को फिट करार दिए जाने के बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया.

‘बेवजह हमला नहीं करते सांप’
उधर, वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “लोग अक्सर अपने आसपास सांप को देख घबरा जाते हैं. लेकिन आम धारणा के विपरीत, सांप कभी किसी को बेवजह नुकसान नहीं पहुचाते. लेकिन उकसाने या डराए जाने पर वह डस सकते हैं. हमें खुशी है कि लोग हमारी हेल्पलाइन पर इस तरह की घटनाओं की सूचना देकर एक सहज कदम उठा रहे हैं.”

‘सांपों का रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण होता है’
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंरजवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एमवी ने कहा, “कभी-कभी रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण होते हैं. क्योंकि हमारी टीम को जानवर के साथ-साथ बचाव अभियान को देखने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होती है. संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन में विशेषज्ञ टीम को धैर्य रखने के साथ-साथ स्थिति से निपटने के लिए उच्च स्तर का कौशल होना चाहिए. हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे संरक्षण के प्रयासों का समर्थन करते रहें.”

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...