16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यराजीव गांधी अमर रहें, अशोक गहलोत जिंदाबाद' तीसरा नारा लगाया तो खैर...

राजीव गांधी अमर रहें, अशोक गहलोत जिंदाबाद’ तीसरा नारा लगाया तो खैर नहीं, कांग्रेस विधायक की धमकी

Published on

जयपुर

मुख्यमंत्री के सलाहकार और दूदू से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने अपने कार्यकर्ताओं को खुली धमकी दी। मंगलवार 13 सितंबर की दोपहर को राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री के आने से पहले नागर ने समारोह में मौजूद लोगों को नारे लगाने से संबंधित धमकी दे डाली। विधायक बाबूलाल नागर ने चेतावनी देते हुए कहा कि राजीव गांधी और अशोक गहलोत के अलावा किसी के नारे लगा दिए तो पुलिस उठा कर ले जाएगी और सरकारी केस कर दिया जाएगा। नागर का यह धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 2:00 बजे दूदू पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने लोगों को चेतावनी दे दी थी। उन्होंने कहा कि “कोई किसी के नारे नहीं लगाएगा, सिर्फ दो नारे मैंने बताएं हैं, वही लगाने हैं। राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद…. तीसरा कोई नारा नहीं लगाना है, अगर कोई तीसरा नारा लगाना है तो उठ कर जा सकता है। फिर मुझे कोई दोष मत देना। बीच में कोई नागर का भी नारा नहीं लगाएगा। अगर किसी ने लगा दिया तो पुलिस वाले उठा ले जाएंगे, बंद कर देंगे, सरकारी केस लग जायेगा। केवल आपको ताली बजानी है, बस।”

बाबूलाल नागर की इस चेतावनी का पूरा असर देखने को मिला। करीब 1 घंटे तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दूदू में रुके। उन्होंने वहां लंबा भाषण दिया। सरकार द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर की भी जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री के पूरे भाषण के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कोई हंगामा नहीं किया। समारोह में सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद थे लेकिन इतनी भीड़ होने के बावजूद भी कोई अनुशासनहीनता नजर नहीं आई।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...