18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यबेगूसराय में बड़ा कांड! दो बदमाश दनदनाते फायरिंग करते रहे, 11 लोगों...

बेगूसराय में बड़ा कांड! दो बदमाश दनदनाते फायरिंग करते रहे, 11 लोगों को लगी गोली

Published on

बेगूसराय

बिहार में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से सामने आया है। यहां पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच 28 और 31 पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आधे दर्जन जगहों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में पुलिस टीम के द्वारा नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। पहली घटना तेघरा अनुमंडल के एनएच-28 पर तीन जगहों पर घटी है। जहां बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 4 घटना को अंजाम दिया है। एनएच 28 पर बगराहा डीह बदमाशों के गोलियों का शिकार हुए चंदन कुमार की इस घटना में मौत हो गई।

वहीं, बाढ़ निवासी टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है, जिसका बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य लोगों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली विक्रेता को जहां बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना में अन्य दो मछली खरीददारों को भी गोली लगी है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

इधर, भाजपा के नेता रजनीश कुमार ने घायलों से मुलाकात किया है और उनका हालचाल जाना। इस दौरान बिहार सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला। रजनीश कुमार ने कहा कि जिले में कानून का राज खत्म हो चुका है। बदमाशों में कानून का भय खत्म हो गया है। अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस-प्रशासन के लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...