18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यये गुंडाराज है, नीतीश कुमार से संभल नहीं रहा बिहार...बेगूसराय कांड पर...

ये गुंडाराज है, नीतीश कुमार से संभल नहीं रहा बिहार…बेगूसराय कांड पर बरसी भाजपा

Published on

पटना

बेगूसराय गोलीकांड पर बीजेपी ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहर बीजेपी के नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के इतिहास में यह पहली घटना है। मंगलवार शाम बेगूसराय में बाइक सवार 2 अपराधियों ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई, 10-11 लोग घायल हैं। दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के इतिहास में यह पहली घटना होगी कि जब बाइक सवार दो लोग इस प्रकार से गोली मारते हुए निकल गए और पुलिस पकड़ भी नहीं पाई। उन्होंने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्य बताया। बीजेपी नेता ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से अपराधियों के हौसले बुलंद है। आये दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है।

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद है। उनको लगता है कि हमारी सरकार बन गई है। इसलिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में लगातार स्थितियां बिगड़ रही है। तीन दिन पहले ही सीएम नीतीश ने लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक की थी, लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। यह बहुत चिंता का विषय है। बिहार के लोग दहशत के साए में जी रहे हैं।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया। पुलिस-प्रशासन कहीं नजर नहीं आता। कहीं भी अब पुलिस नजर नहीं आती। समझ लीजिए बिहार में क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि जनता राज है। लेकिन ये जनता राज नहीं, गुंडाराज है। नीतीश कुमार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रहा है।

गौरतलब है कि बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच 28 और 31 पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आधे दर्जन जगहों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...