24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमक्का मस्जिद में हुई अनोखी हरकत, सऊदी अरब में मचा बवाल

मक्का मस्जिद में हुई अनोखी हरकत, सऊदी अरब में मचा बवाल

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब पुलिस ने धार्मिक नगरी मक्का से यमन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुआ यह शख्स ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके नाम पर उमराह करने पहुंचा था. मक्का की बड़ी मस्जिद में बैनर हाथ में लिए इस शख्स का वीडियो क्लिप वायरल हो गया, जिसके ऊपर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं. लोगों ने सोशल मीडिया पर शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की. जिसके बाद यमन के शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

दरअसल, इस्लाम में उमराह 15 दिनों का एक धार्मिक तरीका है, जिस दौरान इंसान सिर्फ नमाज और अल्लाह की बातों पर ध्यान देता है. उमराह के दौरान मर चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की जाती है. लेकिन मृतक सिर्फ मुस्लिम ही होने चाहिए.

क्या लिखा था बैनर में ?
यमन के शख्स ने जिस बैनर को हाथ में लिया हुआ है, उसमें लिखा है कि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की आत्मा के लिए उमरा. हम खुदा से कहते हैं कि क्वीन को जन्नत में जगह मिले. यमन के इस शख्स ने वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसके बाद वीडियो जमकर वायरल हो गई. ट्विटर लोगों का वीडियो को देखते ही गुस्सा भड़क गया, जिसके बाद शख्स की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी.

जो मुसलमान नहीं, उसके नाम का उमराह भी नहीं
यूं तो सऊदी अरब के मक्का शहर में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का बैनर या नारे लगाने के लिए मना किया जाता है. लेकिन अगर किसी का कोई अपना दुनिया में नहीं रहा है तो उसकी आत्मा की शांति के लिए उमराह किया जा सकता है. हालांकि, सिर्फ मुस्लिम मृतक के लिए ही उमराह किए जाने की अनुमति मिलती है. अगर कोई दूसरे धर्म के व्यक्ति के नाम पर उमराह करना चाहेगा तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस का तुरंत एक्शन
वीडियो वायरल होने पर सऊदी पुलिस ने इस मामले में तेजी से एक्शन लेते हुए बड़ी मस्जिद की क्लिप में दिखने वाले यमन के नागरिक को गिरफ्तार कर लिया. सऊदी अरब सरकार की ओर से बताया गया है कि मस्जिद के अंदर किसी गैर मुसलमान के नाम उमराह करना नियमों के खिलाफ है, जिसकी वजह से यमन के नागरिक की गिरफ्तारी की गई है.

हाल ही में हुआ क्वीन एलिजाबेथ का निधन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में 8 सितंबर गुरुवार को निधन हो गया. स्कॉटलैंड स्थित अपने किले में उन्होंने अंतिम सांस ली. महारानी एलिजाबेथ के बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स के हाथ अब ब्रिटेन की शाही गद्दी की बागडोर आ गई है.

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...