18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यबेगूसराय गोलीकांड में 7 गश्ती दल के अधिकारी निलंबित, 18 घंटे बाद...

बेगूसराय गोलीकांड में 7 गश्ती दल के अधिकारी निलंबित, 18 घंटे बाद भी अरेस्ट नहीं हुआ अपराधी

Published on

बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय गोलीकांड की घटना पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि पूरे मामले में कई टीमों का गठन किया गया है और लगातार छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के आरोप में गश्ती दल के 7 प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी ने कहा कि घटना जिस तरीके से हुई है। इसकी पूरी जांच घंटा से की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी की पूरी कोशिश चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विशेष के हत्या करने की योजना से वह नहीं आए थे, लेकिन अब यह जांच का विषय है कि मंशा क्या थी और जल्द ही अपराधियों के गिरफ्तारी होगी।

उन्होंने कहा कि एसपी डीआईजी के साथ-साथ कई अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाई गई है और सभी टीम अलग-अलग छापेमारी कर रही है और लगातार बेगूसराय पुलिस से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अपराधियों को छोड़ा था नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा जेल में बंद अपराधियों से भी पूछताछ की जा रही है।

बेगूसराय की घटना के विरोध में बीजेपी का बंद
बेगूसराय गोलीकांड के बाद अब बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इस बीच, बीजेपी ने बुधवार को बेगूसराय बंद बुलाया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य में ‘जंगलराज’ बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक बाइक पर सवार दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से 11 लोग घायल हो गए। बेगूसराय जाने के क्रम में पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, ‘दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार में जंगलराज की परिभाषा बदल दी गई, अब जनता राज बताया जा रहा।’

उन्होंने कहा ‘मुख्यमंत्री को भय लगता है कि जिस दिन जंगलराज कहूंगा, उस दिन उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे।’ उन्होंने कहा कि जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है। 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं, बेखौफ गोलियां चलाते हैं, भय नाम की चीज खत्म हो गई है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर सामने आकर अपराधियों पर नकेल कसने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा, ‘महत्वाकांक्षा के लिए आपने जो कदम उठाया तो यह होना ही है, रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए।’ इस बीच, भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बंद बुलाया है। बुधवार की सुबह से ही बंद का असर भी दिख रहा है। सड़क पर वाहन कम दिख रहे हैं। इधर, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। कई इलाकों में वाहनों की जांच की जा रही है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...