24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस-यूक्रेन युद्ध में पलट रही बाजी? राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध में पलट रही बाजी? राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली,

रूस ने इस साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला कर दिया था. बीते सात महीनों से जारी इस युद्ध में यूक्रेन डटकर रूस का सामना कर रहा है. यूक्रेन किसी भी कीमत पर घुटने टेकने को तैयार नहीं है. यूक्रेन की इसी हिम्मत और युद्ध कौशल के दम पर बीते शनिवार को रूस की सेना को यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि बीते 12 दिनों में उनकी सेना ने रूस के कब्जे से अपना लगभग 6,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वापस छीन लिया है.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित कर बताया, सितंबर की शुरुआत से लेकर अब तक हमारे जवानों ने यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों से 6,000 वर्ग किलोमीटर हिस्से को आजाद करा लिया है. अब हम रूस की सेना से और हिस्से वापस छीनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.इसके अलावा ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि यू्क्रेन की सेना रूस की सीमा तक पहुंच गई है और वह एक के बाद एक अपने गांवों को रूस के कब्जे से आजाद करा रही है.

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि हम यूक्रेन युद्ध पर करीब से नजर रखे हुए हैं. दक्षिण की तुलना में उत्तर में हो रही घटनाएं अधिक नाटकीय हैं. मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की को यह तय करने दूंगा कि क्या उन्हें लगता है कि वे निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं. लेकिन स्पष्ट रूप से कम से कम डोनबास में तो यही लगता है कि यूक्रेन की सेना ने रूस पर बढ़त बना ली है.

किर्बी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर में रूस की सेना को पीछे हटते देखा है, विशेष रूप से खारकीव के आसपास के इलाकों में. वे अपने मोर्चे से पीछे हट गए हैं.उन्होंने कहा, वे (रूस) इसे रिपोजिशनिंग कह रहे हैं लेकिन यूक्रेन की सेना के सामने से वे पीछे हट गए हैं. यकीनन, कुछ नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं लेकिन यह युद्ध है और युद्ध अप्रत्याशित होता है. मुझे लगता है कि हम जितना हो सके, उतना करीब से इस पर नजर रखेंगे.

इसे डायनैमिक स्थिति बताते हुए किर्बी ने कहा कि यह देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा क्योंकि यूक्रेन की सेना अभी भी उत्तर में आक्रामक तरीके से लड़ रही है और वह दक्षिण में भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है.उन्होंने कहा, यूक्रेन पर हमला किया गया. उनके पास अपने देश और उसकी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने का अधिकार है.

बता दें कि पिछले हफ्ते अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और यूएस ज्वॉइन्ट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले ने दुनियाभर के लगभग पचास देशों के रक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ रैमस्टेन एयरबेस पर हुई पांचवी यूक्रएन डिफेंस कॉन्टैक्ट ग्रुप मीटिंग में हिस्सा लिया था. इस बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय नेताओं ने खुद की रक्षा के लिए लड़ रहे यूक्रेन का समर्थन करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

यूक्रेन को अमेरिका की 67.5 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता
इस बैठक के दौरान ही अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने यह भी ऐलान किया था कि अमेरिका, यूक्रेन को अपने बचाव के लिए 67.5 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद देगा, जिससे यूक्रेन अपनी सुरक्षा जरूरतों को पूरा कर सके. पेंटागन के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर ने एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूक्रेन अपने देश के बचाव के लिए इस आर्थिक मदद का इस्तेमाल करना जारी रख सकता है.

 

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...