9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयजय श्रीराम के जवाब में 'सर तन से जुदा', नूपुर संग BJP...

जय श्रीराम के जवाब में ‘सर तन से जुदा’, नूपुर संग BJP से निकाले गए नवीन को धमकी

Published on

नई दिल्ली

पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी का समर्थन करने की वजह से बीजेपी से निकाले गए नवीन जिंदल को एक बार फिर ‘सर तन से जुदा’ की धमकी मिली है। नवीन जिंदल ने ट्विटर पर ‘जय श्री राम’ लिखा था, जिसके जवाब में एक यूजर ने ‘सर तन से जुदा’ लिखा है। जान पर खतरे की वजह से पुलिस सुरक्षा में घर में कैद हो चुके जिंदल ने ट्विटर के जरिए ही दिल्ली पुलिस से शिकायत की है तो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी को भी लपेट लिया है।

नवीन जिंदल ने स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, ”एक तरफ तो राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है दूसरी और अपने चमचों से हिंदुओं को को सर तन से जुदा करने की धमकी दिलवा रहे है। ये भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है।” जिंदल ने इस ट्वीट के साथ सीपी दिल्ली को टैग किया है। स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि @IMNQUASMI009 ट्विटर हैंडल से यह धमकी दी गई है।

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद से नवीन जिंदल को जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें और नूपुर शर्मा को सुरक्षा दी है। दोनों पिछले कई महीनों से भूमिगत हैं। पिछले दिनों उनके घर के बाहर तैनात पीसीआर वैन में भी तोड़फोड़ की गई थी। जिंदल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ इसकी शिकायत की थी और अपनी जान को खतरा बताया था। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल नाम के एक टेलर का गला रेत दिया गया था। इसके बाद से जिंदल और नूपुर की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ चुकी है।

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...