9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीय‘कर्तव्य पथ’ पर कहां-कहां मिलेगी आइसक्रीम, पानी की बोतलें, एनडीएमसी ने बता...

‘कर्तव्य पथ’ पर कहां-कहां मिलेगी आइसक्रीम, पानी की बोतलें, एनडीएमसी ने बता दी जगह

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को कहा कि ‘कर्तव्य पथ’ पर सामान की बिक्री के लिए निर्धारित छह स्थानों पर 90 आइसक्रीम ठेलियों और 30 पानी की ट्रॉली की अनुमति रहेगी। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि सेंट्रल विस्टा लॉन और इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ पर छह ‘वेंडिंग जोन’ हैं।

हर वेंडिंग जोन में अधिकतम 15 आइसक्रीम ठेलियां
उपाध्याय नेकहा, ‘‘हर वेंडिंग जोन में अधिकतम 15 आइसक्रीम ठेलियों और पांच पानी की ट्रॉली की अनुमति रहेगी। ऐसे में, छह जगहों पर कुल 120 ट्रॉली – 90 आइसक्रीम ठेली और 30 पानी की ट्रॉली – लगाई जा सकती हैं। ऐसा सामान बिक्री के बेहतर एवं प्रभावी प्रबंधन के मद्देनजर किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि इस बाबत आदेश जारी किया जा चुका है।

6 स्थानों पर इनके संचालन की अनुमति रहेगी
एनडीएमसी के आदेश में कहा गया कि आइसक्रीम ट्रॉली व्यापार लाइसेंस जारी किए गए हैं। एनडीएमसी के आदेश के अनुसार, जिन छह स्थानों पर इनके संचालन की अनुमति रहेगी, उनमें सी-हेक्सागोन रोड के दक्षिण और उत्तर, मान सिंह रोड के दक्षिण (दोनों तरफ), रफी अहमद रोड के दक्षिण और उत्तर शामिल हैं।

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती होगी
मंगलवार को जारी आदेश में एनडीएमसी ने जिलाधिकारी से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कर्तव्य पथ पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं निगरानी के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए। उपाध्याय ने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक वेंडिंग जोन में केवल लाइसेंस प्राप्त और निर्धारित संख्या में ही ट्रॉली संचालित हों।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...