24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन के तबाह गांव से जल्दबाजी में क्यों भागा रूस? केवल 30...

यूक्रेन के तबाह गांव से जल्दबाजी में क्यों भागा रूस? केवल 30 लोग बचे

Published on

कीव

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को अटैक किया था। उस हमले के बाद से पूरा दुनिया में बहुत कुछ बदल चुका है लेकिन यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यूक्रेन भी रूस पर पहले से ज्यादा हमलावर हो गया है। यूक्रेन ने रूस को खदेड़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के एक गांव से जल्दबाजी में भागने का फैसला किया। दरअसल यूक्रेन के हर्कोव में बहुत कुछ नहीं बचा है। यहां स्थित घर और दुकानें खंडहर में तब्दील हो गए हैं। यहां बना स्कूल बम हमले में तबाही के बाद मात्र एक ढांचा रह गया है। चर्च रॉकेट और गोलों से क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन विस्फोट से क्षतिग्रस्त घंटाघर के ऊपर का सुनहरा गुंबद शनै:-शनै: बीतती शरद ऋतु की रोशनी में अब भी चमक रहा है।

निवासी अनातोली क्लेज़ेन के अनुसार, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के दक्षिण-पूर्व में स्थित इस छोटे से गांव में तहखाने और जर्जर इमारतों में रहने वाले केवल 30 लोग ही बचे हैं। फरवरी में जब रूसी सैनिकों ने हमला किया था और सीमा से प्रवेश करके इस पर कब्जा कर लिया था तब लगभग 1,000 लोग यहां रहते थे। लेकिन रूसी सैनिक नौ सितंबर के आसपास हर्कोव को छोड़कर पीछे हट गये थे, क्योंकि यूक्रेनी सैनिकों ने त्वरित जवाबी हमला किया था।

संभव है यह युद्ध का एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है, जिससे पूर्वी इलकों और अन्य जगहों पर यूक्रेनी सैनिकों के लिए बढिया मंच तैयार हो सकता है, लेकिन यह रूस को अधिक हिंसक होने के लिए मजबूर कर सकता है, जिससे युद्ध में एक नया और खतरनाक मोड़ आ सकता है। इस बात के कोई संकेत नहीं थे कि रूसी सैनिक लौटने वाले थे। इकहत्तर वर्षीय वियाचेस्लाव मायरोनेंको ने कहा, ‘‘कोई भी कुछ नहीं जानता था। वे बहुत शांति से चले गए।’’ मायरोनेंको चार महीने से अधिक समय से तीन पड़ोसियों के साथ बम से तबाह अपार्टमेंट की इमारत के तहखाने में रह रहे थे।

युद्धक्षेत्र से लौटती सेना के अवशेष अब भी गांव में यत्र-तत्र पड़े दिख रहे हैं, जैसे- रूसी सेना के भोजन के खाली पैकेट, इस्तेमाल करने के निर्देशों के साथ हथगोले के परित्यक्त बक्से, एक पेड़ पर लटका एक गैस मास्क और कीचड़ में सनी रूसी सैनिक की एक जैकेट। बस स्टॉप के पास गांव के बाहर, एक रूसी तोप को सड़क पर जंग खाते देखा जा सकता है। क्लेजेन ने कहा, ‘‘इससे पहले, गांव वास्तव में सुंदर दिखता था।’’ क्लेजेन ने अपनी इमारत के तहखाने में 45 दिन बिताए थे, जबकि रूसी सैनिकों ने दूसरी मंजिल पर उसके अपार्टमेंट पर कब्जा कर लिया था। इसके बावजूद वह अंततः भागने में सफल रहे थे। हालांकि उनका अपार्टमेंट तबाह हो चुका है।

 

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...