12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, जूते बेचने को थे...

पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, जूते बेचने को थे मजबूर

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है। उन्होंने 200 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की थी। इसके अलावा वे आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी अंपायरिंग कर चुके थे। हालांकि, 2013 में उनको बैन कर दिया गया था, क्योंकि बीसीसीआई ने उनको सट्टेबाजों के साथ मिला हुआ पाया था।

आईसीसी एलीट पैनल के पूर्व अंपायर असद रऊफ ने ने 64 टेस्ट (ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में 49 और टीवी अंपायर के रूप में 15), 139 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की। रऊफ 2000 के दशक के मध्य में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन अंपायरों में से एक थे, जिन्हें 2006 में आईसीसी के एलीट पैनल में जगह मिली थी। उन्होंने 2005 में पहले टेस्ट में अंपायरिंग की थी और 2004 के बाद से एकदिवसीय एलीट पैनल का हिस्सा थे, जो अपने पहले मैच में 2000 में अंपायरिंग करने उतरे थे।

वह अंपायरिंग सर्किट में एक लोकप्रिय व्यक्ति थे, जिन्होंने अलीम दार के साथ, न्यूट्रल अंपायरों के युग से पहले पाकिस्तानी अंपायरों की प्रतिष्ठा में सुधार करने में अपना योगदान दिया था, लेकिन उनका करियर 2013 में अचानक रुक गया जब उन्हें मुंबई पुलिस ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड की जांच में ‘वांटेड आरोपी’ के रूप में नामित किया, जहां रऊफ अंपायरिंग पैनल का हिस्सा थे।

बीसीसीआई ने उन पर बैन लगाया था और आईसीसी ने उन्हें एलीट पैनल से बाहर कर दिया था। इसके बाद वे अंपायरिंग करते नजर नहीं आए और कुछ ही समय पहले वे पाकिस्तान में एक दुकान में कपड़े और जूते बेचते नजर आए थे। उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी और 2013 से ही क्रिकेट देखना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं जो काम छोड़ देता हू, उसे पूरी तरह छोड़ देता हूं।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...