9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीयों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं पुतिन, रूस ने किया ये...

भारतीयों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं पुतिन, रूस ने किया ये ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

रूस भारतीय सैलानियों के लिए वीजा फ्री एंट्री की व्यवस्था शुरू करने पर विचार कर रहा है. मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी की डिप्टी चेयरमैन अलीना अरुतुनोवा ने मुंबई में एक कार्यक्रम में बताया कि रूस भारतीय कारोबारियों और सैलानियों के लिए वीजा फ्री स्कीम शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है जिस पर जल्द ही फैसला किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल रूस भारतीयों के लिए जल्द ही ई-वीजा की शुरुआत करने वाला है.

अलीना अरुतुनोवा ने क्या कहा
अरुतुनोवा ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति वीज़ा फ्री स्कीम की पहल का समर्थन करते हैं. ईरान के लिए वीजा फ्री स्कीम को पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है और उम्मीद है कि जल्द ही भारत के लिए भी ये स्कीम शुरू हो सकती है. तुर्की, जर्मनी और भारत से हर साल बड़े पैमाने पर सैलानी रूस आते हैं.

उन्होंने कहा, ”2020 में भारत सहित 52 देशों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा शुरू करने का एक प्रस्ताव पारित किया गया था. लेकिन कोरोना की वजह से ये अभी तक लागू नहीं हो सका है लेकिन हमें उम्मीद है कि ये जल्द ही शुरू हो जाएगा और ई-वीजा से विदेशी पर्यटकों के आगमन की प्रक्रिया आसान होगी.”

पर्यटन के क्षेत्र पर पड़े रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा, ”दुनिया भर में अनिश्चितता के माहौल में पर्यटन लोगों और संस्कृतियों के बीच एक पुल का काम करता है. इस साल के शुरुआती छह महीनों के दौरान रूस में 13,300 भारतीय सैलानी आए थे. उम्मीद है कि 2023 के अंत तक ये आंकड़ा महामारी के पहले वाले दौर की तरह हो जाएगा.”

2016 से 2019 के बीच भारत से रूस के लिए सैलानियों की आवाजाही 61,000 से बढ़कर एक लाख तक पहुंच गई थी. दिलचस्प बात ये है कि 2021 में रूस आने वाले भारतीय यात्रियों में 48 फीसदी लोगों ने साल में दो बार वहां की यात्रा की.एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि 2021 में रूस उन कुछ देशों में एक था जिन्होंने वहां आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन नियम लागू नहीं किया था.

लेक बैकाल, साइबेरिया
यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट में दर्ज रूस की बैकाल झील दुनिया की सबसे गहरी झील है। ये बेहद खूबसूरत और सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है. बैकाल झील साइबेरिया के जंगलों के पास मौजूद है और सर्दियों के मौसम में इसकी छटा अलग ही होती है. इसके आसपास कई रिसॉर्ट हैं जो इसे एक अद्भुत टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं. अगर आप कम तापमान सहन कर सकते हैं तो यहां ठंड के मौसम में जाइए। इस वक्त में आपको यहां एक से बढ़ एक नजारे देखने को मिलेंगे.

सैंट्स पीर्टरबर्ग, रूस
रूस का सैंट पीटर्सबर्ग शहर यहां के टूरिस्ट प्लेसेस में सबसे लोकप्रिय है. इसे रूस का सांस्कृतिक केंद्र कहा जाता है क्योंकि यहां सांस्कृतिक विरासतों की भरमार है. यहां का रेड स्क्वायर संस्कृति और कला का बजोड़ नमूना है. बड़े पार्क, शानदार चर्च, संग्रहालय, स्मारक और महल इस शहर को और भी खूबसूरत बनाते हैं जिसकी वजह से यहां सैलानी खिंचे चले जाते हैं. ये शहर शानदार होटलों, रेस्तरां, पब और डांस बार के लिए भी प्रसिद्ध है.

वोल्गा नदी, रूस
रूस अपनी छोटी-बड़ी एक से बढ़कर एक सुंदर नदियों और झीलों के लिए जाना जाता है. यहां मौजूद 3700 किलोमीटर लंबी वोल्गा नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदी है. वोल्गा नदी ने प्राचीन काल में रूस के लिए पूरी दुनिया के साथ व्यापार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ये मध्य रूस और दक्षिण से बहती हुई कैस्पियन सागर में मिलती है. ये आसपास के शहरों में पानी की आपूर्ति भी करती है.

इन देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री
भारतीय नेपाल, मकाऊ, फिजी, मार्शल आइलैंड, जॉर्डन, ओमान, कतर, अल्बानिया, सर्बिया, बारबाडोस, समोआ, पलाऊ आइलैंड, माइक्रोनेशिया, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, कंबोडिया, इंडोनेशिया, सैंट लुसिया, लाओस, मकाओ, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, बोलीविया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, कुक आइलैंड, माइक्रोनीशिया, नियू, पलाउ आइलैंड, समाओ, तुवालू, वनुआटू, ईरान, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा, इथोपिया, ज़िम्बाब्वे, केप वर्डे आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, एल साल्वाडोर, बोत्सवाना, बुरुंडी, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मोजाम्बिक, रवांडा, सेनेगल, सेशल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया जैसे लगभग 60 देशों में बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं.

ये देश देते हैं वीजा ऑन अराइवल की सुविधा
भारतीयों को बहुत सारे देश वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी देते हैं जिसका मतलब है कि आप जिस देश की यात्रा कर रहें हैं वो आपको एयरपोर्ट पर तुरंत वीजा जारी करेगा. हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है. साथ ही मॉरीशस, मालद्वीव, हांगकांग, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया भी भारत से आने वाले लोगों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं.

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...