24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयSCO शिखर सम्मेलन में जिनपिंग से मिले पुतिन, यूक्रेन युद्ध को लेकर...

SCO शिखर सम्मेलन में जिनपिंग से मिले पुतिन, यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया पर भड़के

Published on

ताशकंद

उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। 15-16 सितंबर तक यह सम्मेलन चलेगा। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकात की। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जिनपिंग और पुतिन की यह पहली फेस टू फेस बैठक है। चीन और ताइवान से जुड़े तनाव पर जिनपिंग को पुतिन का समर्थन मिला है। रूस के व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस ‘एक चीन नीति’ का समर्थन करता है।

पुतिन ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब अगस्त में ही अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की थी। उनकी यात्रा को चीन ने उकसावे की कार्रवाई बताया और ताइवान के करीब युद्धाभ्यास किया। यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया के रवैए पर भी पुतिन भड़के। उन्होंने कहा कि दुनिया को एक ध्रुवीय बनाने की कोशिश हो रही है। पुतिन ने इसके साथ ही कहा कि यूक्रेन मामले पर चीन की संतुलित स्थिति को रूस महत्व देता है। उन्होंने कहा कि आपके (चीन) मन में इससे जुड़े सवाल होंगे, जिस पर हम अपनी स्थिति साफ करेंगे।

कोरोना के बाद पहली बार चीन से बाहर निकले जिनपिंग
कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद ये चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पहली विदेश यात्रा है। पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान जिनपिंग ने रूस के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। चीन ने इस दौरान यूक्रेन पर रूस के हमले को आक्रमण कहने से परहेज किया। रूस इसे विशेष सैन्य अभियान बताता है। SCO मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन की मुलाकात भी होगी। रूस की ओर से कहा गया, ‘पीएम मोदी और पुतिन मुलाकात करेंगे। वह व्यापार, रूस के फर्टिलाइजर और खाद्य सप्लाई पर चर्चा करेंगे।’

रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी
युद्ध के दौरान एक बार फिर रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है। रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अगर अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी वाली HIMARS मिसाइल देगा तो वह लाल रेखा को पार करेगा। ऐसा करने से वह इस संघर्ष में एक पक्ष बन जाएगा। गुरुवार की ब्रीफिग में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा करने का अधिकार रखता है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...