24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजहां जा रहे हैं PM मोदी, वहीं से आए तैमूर ने भारत...

जहां जा रहे हैं PM मोदी, वहीं से आए तैमूर ने भारत में किया था कत्लेआम

Published on

ताशकंद

एससीओ समिट में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद जा रहे हैं। यह बेहद खूबसूरत शहर है और पुरानी मस्जिदों के लिए भी जाना जाता है। ताशकंद से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित शहर समरकंद के नाम का अर्थ होता है पत्थरों का किला। दरअसल उज्बेक भाषा में समर का अर्थ पत्थर और कंद का मतलब किला होता है। भारत के इतिहास में समरकंद का महत्व इसलिए है क्योंकि यहीं से आए एक लुटेरे ने खूब आतंक मचाया था और हिंदुओं का कत्लेआम किया था।

चंगेज खान और तैमूर लंग ने मचाई थी भारत में तबाही
चंगेज खान और तैमूर लंग उज्बेकिस्तान के ही शासक थे। इन दोनों का ही नाम क्रूर शासकों में गिना जाता है। तैमूर के पोते उज्बेक के नाम पर ही इस देश का नाम उज्बेकिस्तान पड़ा है। 1398 में तैमूर भारत पहुंचा था। वह भारत से धन संपदा लूटना चाहता था और इसलिए किसी भी हद तक जाने को तैयार था। अफगानिस्तान के रास्ते वह भारत पहुंचा और दिल्ली में कत्लेआम किया। वह लगभग तीन महीने तक भारत में रुका था। इस दौरान कई शहरों में उसने लूटपाट की और हिंदुओं का कत्लेआम किया। दिल्ली में चार दिनतक उसने लूटपाट की और उसके जाने के बाद कहा जाता है कि दिल्ली उजड़ सी गई थी।

समरकंद में तैमूर की कब्र
भारत में लूटपाट और कत्लेआम करने वाले तैमूर को हम भले ही विलेन मांगते हैं लेकिन मध्य एशिया में उसे हीरो और बहादुर लड़ाका माना जाता है। वह एक विस्तारवादी मंगोल शासक था और उसने ईरान, ईराक, तुर्की और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। बताया जाता है कि लूटपाट और साम्राज्य विस्तार के लिए 2 करोड़ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में जब वह चीन पर आक्रमण करने निकला तो उसकी मौत हो गई। उसकी कब्र समरकंद में ही है।

मुसलमानों और ईसाइयों के लिए अहम है यह शहर
समरकंद सिल्क रूट पर आने वाला शहर है। उज्बेकिस्तान एक मुस्लिम बहुल देश है। समरकंद में बहुत सारी पुरानी मस्जिदें हैं ऐसे में मध्य एशिया के बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। बताया जाता है कि पैगंबर मोहम्मद के चचेरे भाई इब्न अब्बास की कब्र भी समरकंद में ही है। ईसाइयों के लिए भी इस शहर का महत्व है क्योंकि बाइबल में कहा गया है कि सेंट डैनियल भी अपने अंतिम समय में यहीं पहुंचे थे। इसलिए मुसलमान, ईसाई के साथ यहूदी भी यहां आते हैं।

मकबरों का शहर
समरकंद को मकबरों का शहर कहा जाता है क्योंकि यहां बहुत ही खूबसूरत मकबरे हैं। बताया जाता है कि यहां दो हजार के करीब मकबरे हैं। पर्टयन के स्तर से मशहूर इस शहर में लोग मकबरे देखने आते हैं।

 

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...