24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान और आर्मी चीफ जनरल बाजवा की...

पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान और आर्मी चीफ जनरल बाजवा की सीक्रेट मीटिंग!

Published on

इस्‍लामाबाद

पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मुखिया इमरान खान सत्‍ता में लौटेन को बेताब हैं। शायद इसी बेताबी का नतीजा है कि इमरान ने पिछले दिनों आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से प्रेसीडेंट हाउस में मुलाकात की है। इमरान की इस मीटिंग के बारे में पार्टी के एक नेता ने बुधवार को कुछ जर्नलिस्‍ट्स को जानकारी दी है। इस पीटीआई लीडर की मानें तो तीन से चार दिन पहले ही ऐसा हुआ है। कुछ ही दिनों पहले खबरें आई थीं कि इमरान ने जनरल बाजवा का कार्यकाल बढ़ाने की अपील की है। हालांकि वह अब इससे मुकर गए हैं।

राष्‍ट्रपति भी मौजूद थे मीटिंग में
पीटीआई के सीनियर नेता इश्‍हाक खाकवानी एक न्‍यूज शो में शिरकत कर रहे थे। जर्नलिस्‍ट रौफ कलास्‍रा से बातचीत के दौरान उन्‍होंने खुलासा किया कि राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी भी इस मीटिंग में मौजूद थे। खाकवानी ने कहा कि यह मीटिंग तीन से चार दिन पहले हुई थी। खाकवानी ने इसके बाद कहा कि पीटीआई के वर्तमान सदस्‍यों के अलावा राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी पर ही भरोसा किया जा सकता है।

उनका कहना था कि वह डॉक्‍टर अल्‍वी को साल 2011 से जानते हैं और साल 2018 में उन्‍होंने उनके साथ काम किया था। दोनों ने साथ में कई चीजें मिलकर की हैं क्‍योंकि डॉक्‍टर अल्‍वी उनके सेक्रेटरी जनरल थे। साथ ही वह पिछले 14 सालों से इमरान खान के समर्थक रहे हैं। खाकवानी ने इस बात पर अफसोस जताया कि अल्‍वी को कैबिनेट में शामिल करने की बजाय इमरान खान ने उन्‍हें राष्‍ट्रपति का पद सौंप दिया था।

उनका मानना है कि अगर वह कैबिनेट में मंत्री बनते तो काफी कारगर साबित होते। इसके बाद खाकवानी ने कहा कि अल्वी को राष्‍ट्रपति बनाने के पीछे कई वजहें थीं। खाकवानी की मानें तो अगर अल्‍वी कैबिनेट में होते तो इमरान की सरकार को कई मसलों से बचा सकते थे। उन्‍होंने इमरान की टीम को एक नासमझ टीम तक करार दिया।

अपने बयान से पलटे इमरान
इससे अलग हाल ही में इमरान का एक इंटरव्‍यू सुर्खियों में था। इमरान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा था कि जनरल बाजवा का कार्यकाल बढ़ाना चाहिए। इमरान का मानना था कि देश में इस समय गठबंधन की जो सरकार है जिसे पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) लीड कर रही है, उसके साथ वह बातचीत को भी तैयार हैं। लेकिन यह सिर्फ तभी होगा जब सरकार उनकी जल्‍द चुनाव की मांग को मान ले।

इमरान का कहना था कि जब तक देश में चुनाव नहीं होते और नई सरकार नहीं बनतीं तब तक बाजवा को आर्मी चीफ के पद पर रहना चाहिए। हालांकि अब इमरान ने अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया है। उनका कहना है कि उन्‍होंने ऐसा नहीं कहा था। उनका कहना था कि जब तक चुनावों तक नए आर्मी चीफ की नियुक्ति नहीं करनी चाहिए।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...