7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआटा 100 रुपए लीटर, इमरान की बात सुन जनता भी हुई कनफ्यूज,...

आटा 100 रुपए लीटर, इमरान की बात सुन जनता भी हुई कनफ्यूज, लोगों ने पूछा- बोतल में लाते हो?

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की कुर्सी जाने के बाद इमरान खान लगातार शहबाज शरीफ सरकार को घेरने में लगे रहते हैं। हर छोटी-छोटी बात को वह पाकिस्तानी अवाम को पूरे विस्तार से समझाते हैं। लेकिन कई बार इस चक्कर में वह कनफ्यूज भी हो जाते हैं। हाल ही में इसका एक और नमूना देखने को मिला है। इमरान खान हाल ही में एक संबोधन के जरिए देश में आटा-दाल का हिसाब जनता को बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने कह दिया कि कराची में आटा 100 रुपए लीटर पहुंच गया है।

इमरान भले ही लीटर और किलो में कनफ्यूज हो गए हों लेकिन ट्विटर पर लोगों को उनका मजाक बनाने का मौका मिल गया। लोगों ने उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए। कई लोगों ने मजाक बनाते हुए कहा कि इमरान बोतल में आटा खरीदने जाते हैं। इमरान ने गुरुवार को अपने संबोधन में जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में खराब राजनीतिक हालात से निपटने का एक मात्र यही तरीका है।

महंगाई के लिए तैयार रहे जनता
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं और मीडिया के खिलाफ मुकदमा किया जा रहा है। फांसीवादी नीति के साथ स्थिरता नहीं आ सकती है। PTI अध्यक्ष ने पाकिस्तान की जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे और भी ज्यादा महंगाई के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, जैसा IMF अपनी रिपोर्ट में कह चुका है। उन्होंने दावा कि उनकी सरकार के समय सिर्फ 5 फीसदी लोगों को लगता था कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ढह जाएगी, लेकिन अब 22 फीसदी लोग मानते हैं।

कर्ज चुकाना हो जाएगा मुश्किल
इमरान ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पाकिस्तान को कर्ज चुकाने के लिए इस साल 30 अरब डॉलर की जरूरत है। जो मौजूदा सरकार के लिए कठिन है। क्योंकि उसे कर्ज वापस करने के लिए सिर्फ 8 अरब डॉलर ही मिलेंगे। देश में ऊंची महंगाई दरों पर निशाना साधते हुए इमरान ने कहा कि आज लगभग 20 फीसदी कपड़ा उद्योग बंद हो चुका है, जबकि 35 फीसदी सीमेंट का उत्पादन घटा है।

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...