11.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्ययूपी में भारी बारिश से हाहाकार, लखनऊ में दीवार गिरने से 9...

यूपी में भारी बारिश से हाहाकार, लखनऊ में दीवार गिरने से 9 की मौत, उन्नाव में 3 ने गंवाई जान

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है. राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया. यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल हो गया. उधर, उन्नाव में भी बड़ा हादसा हो गया. यहां भारी बारिश के चलते एक घर की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 घायल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और उन्नाव की घटना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

लखनऊ कैंट एरिया में हुआ हादसा
लखनऊ कैंट के अंतर्गत दिलकुशा में ये हादसा हुआ. यहां दीवार गिरने से 9 लोगो की मौत हो गई, जिनमें 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. एक व्यक्ति घायल है. बताया जा रहा है कि ये लोग दीवार के पास सो रहे थे. अचानक दीवार गिरने से चपेट में आ गए. पुलिस-प्रशासन मौके पर बचाव कार्य मे जुटी है.

उन्नाव में 3 की मौत
उन्नाव में देर रात बारिश की वजह से एक कच्चे घर की छत गिरने तीन लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल है. हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं, तीन बच्चों की मां हादसे में घायल हो गई है.

कानपुर में 1 व्यक्ति की डूबने से मौत
कानपुर में जूही ब्रिज में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. यहां लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव हो गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

सीएम ने 4 लाख रु की आर्थिक मदद का ऐलान किया
सीएम योगी ने लखनऊ में दीवार गिरने और उन्नाव में छत गिरने की घटना पर संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इसके अलावा डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं.

लखनऊ में स्कूलों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल और बुंदेलखंड इलाके में भारी बारिश से हाहाकार मचा है. हालात को देखते हुए कई जगहों पर स्‍कूल और दफ्तरों की छुट्टी कर दी गई है. लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है.

अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश के साथ आंधी तूफान की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से आने वाले कम दबाव का क्षेत्र बुंदेलखंड के रास्ते यूपी में प्रवेश कर रहा है. इससे प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी.

मौसम विभाग के अनुसार, 35 जिलों में बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कनौज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर मैनपुरी, इटावा, झांसी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललीतपुर में तेज बारिश के आसार हैं.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...