5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलफॉर्म खराब, टीम से बाहर अब गर्दन में पड़ी गेंद, भारतीय क्रिकेटर...

फॉर्म खराब, टीम से बाहर अब गर्दन में पड़ी गेंद, भारतीय क्रिकेटर के साथ जानलेवा हादसा

Published on

कोयंबटूर

आईपीएल 2021 (IPL) में वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। उन्होंने दमदार खेल भी दिखाया। फैन उन्हें हार्दिक पंड्या की जगह का दावेदार मानने लगे थे। हार्दिक अनफिट थे और गेंदबाजी नहीं करने की वजह से मैदान से बाहर चल रहे थे। फिर आईपीएल 2022 में अय्यर फ्लॉप रहे और हार्दिक पंड्या ने दमदार खेल दिखाया। हार्दिक टीम में वापस लौट आए और अय्यर बाहर हो गए।

अब वेंकटेश अय्यर के साथ जानलेवा हादसा हो गया है। पश्चिम क्षेत्र के मध्यम गति के गेंदबाज चिंतन गजा के थ्रो से दलीप ट्राफी मैच के दौरान मध्य क्षेत्र के लिए खेल रहे वेंकटेश अय्यर चोटिल हो गये। इसके बाद मैदान में एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। गजा की गेंद अय्यर के सिर और कंधे के बीच में लगी। वह मैदान पर गिर गए और सभी खिलाड़ी उनकी तरफ भाग रहे थे।

वेंकटेश अय्यर ने गजा पर छक्का लगाकर खाता खोला और उन्होंने फिर से गजा की गेंद को हिट किया। इस बार गेंद गेंदबाजी की तरफ चली गई और उसने वापस बल्लेबाज की तरफ थ्रो किया और गेंद अय्यर को आकर लगी। वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर गया।

मैदान के बीचों बीच एम्बुलेंस बुलायी गयी और स्ट्रेचर भी निकाला गया पर 27 साल के अय्यर ने मैदान से पैदल चलकर बाहर आने का फैसला किया। अय्यर फिर से बल्लेबाजी करने आये लेकिन 14 रन ही बना सके। हालांकि अय्यर की जगह अशोक मनेरिया को क्षेत्ररक्षण के लिये लगाया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...