12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिचीतों पर राजनीति, कांग्रेस बोली- 14 साल पहले मनमोहन सरकार में बना...

चीतों पर राजनीति, कांग्रेस बोली- 14 साल पहले मनमोहन सरकार में बना था प्लान

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत नामीबिया से लाए जा रहे 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे. इसे लेकर अब कांग्रेस का दावा है कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ का प्रस्ताव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय तैयार हो गया था. 14 साल पहले 2008-09 में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक की वजह से ये अब जाकर पूरा हो रहा है.

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तत्कालीन वन और पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश की एक फोटो भी शेयर की है. ये फोटो जयराम रमेश के अप्रैल 2010 में अफ्रीका के चीता आउटरीच सेंटर पर जाने की है.इसी के साथ कांग्रेस ने लिखा है कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ का प्रस्ताव 2008-09 में तैयार हुआ. मनमोहन सिंह सरकार ने इसे मंजूरी दी थी. 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट पर रोक लगाई, जो 2020 में हटी और अब चीते आएंगे.

कांग्रेस पार्टी के इस ट्वीट की वजह ‘प्रोजेक्ट चीता’ का क्रेडिट लेना बताई जा रही है. कांग्रेस का कहना है कि 14 साल पहले पार्टी के प्रयासों का नतीजा है कि अब देश में अफ्रीका से चीते आ रहे हैं. नामीबिया से आ रहे 8 चीते नामीबिया के सावन के घास के मैदानों से आ रहे हैं. इन्हें ग्वालियर के पास कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा. प्रोजेक्ट चीता दुनिया के सबसे बड़े वाइल्ड लाइफ ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट में से एक है.

इन चीतों को भारत लाने के लिए एक स्पेशल बोइंग बी747 जंबो जेट विमान नामीबिया से मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचेगा. जहां से वायुसेना के हेलीकॉप्टर इनहें लेकर कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे. यही अब इन आठ चीतों का नया घर होगा जिसमें 5 मादा और 3 नर हैं.

 

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...