16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति8 चीते तो आ गए लेकिन 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार...

8 चीते तो आ गए लेकिन 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं: राहुल गांधी ने पूछा सवाल

Published on

नई दिल्ली,

चीतों के भारत में आने को लेकर अब उस पर राजनीति शुरू हो गई है. भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने लिखा- 8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आए? युवाओं की है ललकार, ले कर रहेंगे रोजगार. #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस. मालूम हो कि कांग्रेस शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मन रही है.

वहीं सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चुटकी ली. उन्होंने लिखा- सबको इंतजार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का.

तीन दिन पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी चीतों के भारत में आने पर पीएम मोदी पर तंज कसा था. ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि देश में जब हम बेरोजगारी की बात करते हैं, मोदी चीता को भी पीछे छोड़ देते हैं. जब चीन को लेकर सवाल पूछते हैं, वे चीता से तेज भागते हैं. ऐसे मामलों में वे काफी तेज हैं. बोलने के मामले में भी वे काफी तेज हैं. हम तो कह रहे हैं कि वे थोड़ा धीमा हो जाएं.

कूनो नेशनल पार्क में पीएम मोदी ने छोड़े 8 चीते
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा. नामीबिया से इन चीतों को लेकर पहले विशेष मालवाहक विमान से ग्वालियर लाया गया, इसके बाद इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया. अधिकारियों ने कहा कि इन आठ चीतों में पांच मादा और तीन नर हैं.

चीतों को देखने के लिए थोड़ा धैर्य दिखाना होगा
चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा -“कूनो पार्क में छोड़े गए चीतों को देखने के लिए देशवासियों को कुछ महीने का धैर्य दिखाना होगा, इंतजार करना होगा.” उन्होंने यह भी कहा कि पार्क को ये चीते अपना घर बना पाएं, इसके लिए हमें इन चीतों को भी कुछ महीने का समय देना होगा.

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइन्स पर चलते हुए भारत इन चीतों को बसाने की पूरी कोशिश कर रहा है.हमें अपने प्रयासों को विफल नहीं होने देना है. कूनो नेशनल पार्क में जब चीता फिर से दौड़ेंगे, तो यहां का पारिस्थिति तंत्र फिर से बेहतर होगा और जैव विविधता बढ़ेगी.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...