7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलटी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी, सामने आई...

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी, सामने आई यह पहली तस्वीर

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च कर दिया गया है। टीम इंडिया के आधिकारिक किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स की तरफ इस जर्सी को मुंबई में लॉन्च किया गया। टी20 विश्व कप 2022 के टीम इंडिया की जर्सी रंग नीला रखा गया है, जिसमें दो शेड्स हैं। इस बार की जर्सी का गहरे नीले रंग से हल्का है। इसके अलावा आगे और पीछे धारीधार नुमा डिजाइन बना हुआ है।

इसके अलावा बीसीसीआई के लोगो के ऊपर तीन स्टार बने हुए हैं। ये तीन स्टार टीम इंडिया के तीन विश्व कप जीतने की निशानी है। भारतीय टीम तीन बार आईसीसी विश्व कप का खिताब जीत चुकी है। भारत ने पहली बार साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहला विश्व कप जीता था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने 2007 टी20 विश्व कप जबकि 2011 में धोनी की कप्तानी में ही वनडे विश्व कप टीम इंडिया ने जीता था.

जर्सी लॉन्च से पहले एमपीएल स्पोर्ट्स ने अपने इस इवेंट की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। एमपीएल ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर फैंस से सुझाव मांगा और कहा कि वह अपनी पसंद की जर्सी को बना सकते हैं।

विश्व कप 2021 में भारतीय टीम का किट पार्टनर एमपीएल ही था। इस विश्व कप में टीम इंडिया के जर्सी को गहरा नीला रंग दिया गया था। जर्सी में हल्के सफेद रंग की तरंगे दी गई थी। इस विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और नॉकआउट स्टेज से टीम को बाहर होना पड़ा था।

टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया का कार्यक्रम
टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मैच 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले टीम 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 19 को न्यूजीलैंड के साथ वार्म अप मैच खेलेगी।

टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद भारत को अपना दूसरा मैच क्वालिफिकेशन राउंड में ग्रुप एक की विजेता टीम के साथ होगा। यह मैच 27 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया का तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के साथ 30 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके अलावा बांग्लादेश से भारत दो नवंबर को एडिलेड में भिड़ेगी जबकि लीग चरण का आखिरी ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड की विजेता टीम के साथ होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...