15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'तेजस्वी ने दी थी CBI, नित्यानंद को धमकी... ठंडा कर देंगे', जायसवाल...

‘तेजस्वी ने दी थी CBI, नित्यानंद को धमकी… ठंडा कर देंगे’, जायसवाल ने बताया इसका मतलब

Published on

पटना

भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला। संजय जायसवाल ने कहा कि सीबीआई ने तेजस्वी यादव को दी गई जमानत को रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा कर ‘सही’ कदम उठाया है। दिल्ली की एक अदालत की ओर से सीबीआई की याचिका पर तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया गया था। इस पर मीडिया ने बात करते हुए जायसवाल ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने एजेंसी के अधिकारियों और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को ‘धमकी’ दी थी।

संजय जायसवाल ने पिछले महीने तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में हर कोई जानता है कि स्थानीय बोली में ‘ठंडा कर देंगे’ का क्या मतलब होता है। तेजस्वी यादव ने इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सीबीआई के अधिकारियों और नित्यानंद राय की आलोचना की थी। बता दें, नित्यानंद राय बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं।

CBI ने उचित की तेजस्वी की जमानत खारिज करने की मांग: जायसवाल
बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘तेजस्वी यादव ने सीबीआई अधिकारियों को उनके परिवारों और सेवानिवृत्ति के बाद उनकी कमजोरियों की याद दिलाते हुए खुली धमकी भी जारी की थी। जमानत पर रहते हुए उन्हें ऐसी बातें कहने का साहस है? सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की उचित मांग की है।’तेजस्वी यादव का नाम भ्रष्टाचार के एक मामले से जुड़ा है, जो उस समय से संबंधित है जब उनके पिता लालू प्रसाद रेल मंत्री थे, हालांकि तेजस्वी यादव तब खुद नाबालिग थे।

संजय जायसवाल ने उन आरोपों का भी खंडन किया कि आठ सालों से केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी की कानूनी तकरार में भूमिका थी। बीजेपी के नेता ने कहा, ‘तेजस्वी यादव के खिलाफ ज्यादातर जानकारी राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की ओर से ही प्रदान की गई थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किस तरह का गठबंधन हो सकता है।’इस बीच राजद, जद(यू) और कांग्रेस समेत सात दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने के इच्छुक दिखाई नहीं दिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...