15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबॉर्डर पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, कई गांवों में चलाया जा रहा सर्च...

बॉर्डर पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, कई गांवों में चलाया जा रहा सर्च अभियान

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को एक सदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाबल हरकत में आए गए। ड्रोन के दिखने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते कई गांवों में तलाशी अभियान चला रही है। जिस जगह पर संदिग्ध ड्रोन दिखा था उस इलाके की जांच करने पर सुरक्षा बलों को अभी तक कोई आपत्तिजनकर वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) गरु राम भारद्वाज ने बताया कि तलाशी अभियान शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे शुरू हुआ और रविवार सुबह करीब नौ बजे तक चला, लेकिन इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। उन्होंने कहा कि ‘अवैध उड़ने वाली वस्तु’ की सूचना मिली थी और समझा जाता है कि यह पाकिस्तानी ड्रोन था जो शनिवार शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर सांबा से 10 किलोमीटर दक्षिण में रीगल चौकी के नजदीक सारथी कलां, डेरा और मदून गांवों के ऊपर लगभग पांच मिनट तक उड़ा।

पांच किमी के दायरे में ली गई तलाशी
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन से कहीं कोई हथियार-गोला बारूद या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया है। भारद्वाज ने कहा, ‘तलाशी अभियान देर रात तक चला और सुबह पौ फटते ही इसे दोबारा शुरू किया गया। बताए गए स्थल के पूरे पांच किलोमीटर के दायरे में तलाशी ली गई।’ उन्होंने स्वयं जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के पास चकवाल और बंदराली गांव सहित विभिन्न गांवों में चले तलाशी अभियान का नेतृत्व किया।

ड्रोन के जरिए हथियारों की सप्लाई
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों की ओर से निगरानी तगड़ी कर दिए जाने के बाद पाकिस्तान में बैठे आंतकी आका आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। घाटी में कई बार ऐसे ड्रोन बरामद भी किए गए। इसके साथ आतंकी भारत में अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की घुसपैठ कराने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...